फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रसोई से लेकर नाली तक खून ही खून, रुखसाना के गले के पास फंसी मिली गोली; इस बात से खफा दामाद ने मार डाला

Sat, 14 Feb 2026 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे नशेड़ी कहने पर एक युवक ने अपनी सास की गर्दन में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दामाद गुलनवाज तमंचा लहराते हुए अपने साथी मुस्तफा के साथ भाग गया। 
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद में सास का हत्यारोपी दामाद गुलनवाज - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात नशेड़ी कहने पर सास रुखसाना की हत्या करने के आरोपी दामाद गुलनवाज की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार की देर रात गिरफ्तार किए गए गुलनवाज के दोस्त मुस्तफा को शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मूलरूप से गलशहीद के असालतपुरा निवासी ई रिक्शा चालक शकील करीब तीन माह से मझोला की जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। इसी मकान के एक कमरे में शकील की बड़ी बेटी साहिबा और दामाद गुल नवाज भी रहते हैं। चार बेटे और तीन बेटियों के सामने गुलनवाज ने अपनी सास रुखसाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 12
हत्यारोपी गुलनवाज - फोटो : संवाद
इसके बाद वह अपने साथी मुस्तफा के साथ भाग गया था लेकिन पुलिस ने देर रात की मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रुखसाना की बेटी साहिबा की तहरीर पर मोती मस्जिद करूला निवासी मुतस्फा और पंडित नगला निवासी गुल नवाज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन

3 of 12
मुरादाबाद में रुखसाना की हत्या - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मुस्तफा को शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी गुलनवाज की तलाश की जा रही है।

4 of 12
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रुखसाना के गले के पास फंसी मिली गोली
मुरादाबाद मझोला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को रुखसाना (40) के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया। इस दौरान वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी कराई गई। गोली गर्दन के पास दायी ओर फंसी मिली है।
विज्ञापन

5 of 12
हत्या के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
नशेड़ी कहने पर गुस्साए दामाद ने सास की गर्दन पर मारी गोली, मौत
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे नशेड़ी कहने पर एक युवक ने अपनी सास की गर्दन में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दामाद गुलनवाज तमंचा लहराते हुए अपने साथी मुस्तफा के साथ भाग गया। 
विज्ञापन

6 of 12
मुरादाबाद में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

7 of 12
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
मूलरूप से गलशहीद के असालतपुरा निवासी ई रिक्शा चालक शकील करीब तीन माह से मझोला की जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। इसी मकान के एक कमरे में शकील की बड़ी बेटी साइबा और दामाद गुल नवाज भी रहते हैं। शकील की तीन बेटियां और चार बेटे हैं।

8 of 12
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दूसरे नंबर की बेटी जैनब ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे उसकी मां रुखसाना (40) रसोई में खाना बना रही थी। उसका बहनोई गुलनवाज बाहर से घूमकर आया और बरामदे में तख्त पर बैठ गया था। रात करीब आठ बजे गुलनवाज को उसका दोस्त मुस्तफा बुलाने आ गया।

9 of 12
मुरादाबाद में रुकसाना की हत्या - फोटो : संवाद
गुलनवाज स्मैक का आदी है। जैसे ही गुलनवाज बाहर जाने लगा तो मां ने उसे टोक दिया। कहा.. जाने लगा नशेड़ी। इसी बात पर आरोपी दामाद गुस्से में आ गया और उसने तमंचे से मां की गर्दन में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर साइबा भी अपने कमरे से बाहर निकल आई। 

10 of 12
मुरादाबाद में रुकसाना की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रुखसाना के बेटे, बेटियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने सभी को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मुस्तफा के साथ भाग गया। बहन भाइयों की चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद रसोई में देखा तो रुखसाना खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।

11 of 12
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
इसके बाद बड़ी बेटी लोगों की मदद से घायल रुखसाना को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने रुखसाना को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

12 of 12
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी बताया जा रहा है। महिला ने आरोपी को नशेड़ी कह दिया था। इसी बात पर उसने गोली मार दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें