फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात लाख रुपये से भरा ATM उखाड़कर ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर छिड़का स्प्रे, 42 किमी दूर फेंक गए मशीन.. Video

Tue, 25 Nov 2025 07:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बदमाश फिल्मी स्टाइल में सात लाख की नकदी से भरे एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। वारदात से पहले नकाबपोशों ने सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया था। पुलिस ने अमरोहा के रजबपुर से क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन को बरामद किया है। 
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास सोमवार की देर रात करीब तीन बजे बदमाश फिल्मी स्टाइल में सात लाख की नकदी से भी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए। मंगलवार सुबह दस बजे मैनेजर बैंक पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे करने के बाद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और कार से दिल्ली रोड की ओर भाग गए।

विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नकदी निकालने के बाद बदमाश एटीएम को 42 किलोमीर दूर अमरोहा के रजबपुर में फेंक गए हैं। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पंजाब नेशनल बैंक की लोकोशेड आईसीडी शाखा का एटीएम दिल्ली हाईवे किनारे है। बैंक मैनेजर मिंटू कुमार ने बताया कि एटीएम में आठ लाख रुपये डाले गए थे। रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह दस बजे बैंक पहुंचे और उन्होंने एटीएम बूथ में जाकर देखा तो एटीएम गायब था।

विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और फिर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पता चला कि चेहरे पर नकाब लगाए बदमाश ने पहले एटीएम के तीनों कैमरे पर स्प्रे किया। इसके बाद कैमरे कुछ भी रिकाॅर्ड नहीं कर पाए। इसी बीच बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। चेक करने पर पता चला है कि समय एटीएम मशीन को उखाड़ा गया तब उसमें सात लाख रुपये की नकदी थी।

4 of 8
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनेजर का दावा है कि मशीन की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। टीम ने मौके पर नमूने भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद से एटीएम लूटी - फोटो : अमर उजाला
एसओजी समेत चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अमरोहा के रजबपुर में एटीएम लावारिस हालत में पड़ा मिला है। एटीएम से रकम गायब हैं। पुलिस टीमें अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद तक कैमरों की फुटेज खंगाल में जुटी है।
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले गलशहीद में किया एटीएम उखाड़ने का प्रयास
एटीएम उखाड़ने वाला गिरोह कार से शहर में घूमते रहे और उन्होंने कई एटीएम देखे। गलशहीद क्षेत्र में गांधी नगर स्थित एटीएम को भी उखाड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद बदमाशों ने अपनी कार गलशहीद से सिविल लाइंस क्षेत्र में घूमा दी और बिना गार्ड वाले पीएनबी के एटीएम पर पहुंच गए और यहां वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सड़क की दूसरी साइड में रहते हैं लैपर्ड
बदमाशों ने जिस एटीएम में वारदात को अंजाम दिया है। उसके ठीक सामने सड़क पार करने के बाद लैपर्ड तैनात रहती है। हैरानी की बात है कि पुलिस की तैनाती प्वाइंट के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात तीन बजे घटना हुई लेकिन जानकारी सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद हुई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है कि रात लैपर्ड पर कौन कौन पुलिस कर्मी तैनात थे और घटना के समय उनकी लोकेशन कहां थीं।
विज्ञापन

8 of 8
घटना की जानकारी देते एएसपी कुमार रणविजय - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को एटीएम में आठ लाख रुपये की नकदी डाली गई थी सिसमें करीब एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया है। एटीएम में सात लाख रुपये बाकी थी और एटीएम की कीमत करीब साढ़े पांच लाख है। इस घटना में बैंक को साढ़े 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। - मिंटू कुमार, मैनेजर, पीएनबी आईसीडी शाखा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें