फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद कमल हत्याकांड: मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर सनी की हालत बिगड़ी, अब भाजपा नेता समेत अन्य की तलाश

Fri, 12 Sep 2025 01:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कमल चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर की पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कमल चौहान की हत्या के मामले में सनी समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज है। पुलिस भाजपा नेता समेत अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 7
कमल चाैहान को गोली मारने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर की हालत बिगड़ गई। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। कमल चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनी को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

रविवार की शाम दस सराय पुलिस चौकी के पास हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने दोस्त विशाल शर्मा के साथ स्कूटी से भदौड़ा दुर्गेश नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन

2 of 7
कमल चाैहान - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में कमल चौहान के भाई संजय ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने कटघर क्षेत्र के गोट के जंगल में सनी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे दबोच लिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
एक पैर के घुटने में लगी गोली से उसकी हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज ले गई और भर्ती करा  दिया है।  

4 of 7
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत सात आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
कमल चौहान हत्याकांड में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू पाल समेत सात आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस की एक टीम ने उत्तराखंड के रामनगर में दबिश दी लेकिन हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। आरोपी मोनू पाल पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। 
विज्ञापन

5 of 7
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कटघर क्षेत्र में नशे के कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई में कमल चौहान की हत्या करने वाले फरार आरोपी मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव, लकी यादव और अनमोल कश्यप अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर से पूछताछ में ही लकी यादव, अनमोल और उसकी पत्नी पूजा के नाम सामने आए हैं। पुलिस पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपी अब तक हाथ नहीं आए हैं। भदौड़ा निवासी मोनू पाल भाजपा में दस सराय मंडल में उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा से पार्षद का टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़ा था हालांकि इस चुनाव में यह जीत नहीं पाया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उत्तराखंड के रामनगर में मौजूद हैं। पुलिस की एक टीम रामनगर गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें