फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरा मर्डर करना चाहता था कमल... उसे मार डाला', हिस्ट्रीशीटर सनी ने पुलिस को सुनाई हत्याकांड की पूरी कहानी

Wed, 10 Sep 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सनी और पुलिस के बीच कटघर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी सनी घायल हो गया।
विज्ञापन
1 of 16
कमल चाैहान की हत्या करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में दस सराय पुलिस चौकी के पास हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली मारकर दबोच लिया।  मुठभेड़ की यह घटना कटघर क्षेत्र के गोट गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर एक बजे हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस पूछताछ में सनी ने बताया कि हत्याकांड में उसकी पत्नी पूजा, दोस्त लकी यादव और अनमोल भी शामिल थे। पुलिस ने पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम पुलिस ने पूजा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान रविवार की शाम अपने दोस्त विशाल शर्मा के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दस सराय पुलिस चौकी के पीछे कर्बला मैदान में हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

2 of 16
कमल चाैहान को गोली मारने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कमल चौहान के भाई संजय ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन

3 of 16
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि सनी कटघर क्षेत्र में गोट के जंगल में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो सनी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आरोपी सनी के दोनों पैरों में गोली मारकर दबोच लिया। 

4 of 16
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर सनी दिवाकर से पूछताछ की। 
विज्ञापन

5 of 16
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी लकी यादव और अनमोल, पत्नी पूजा के नाम बताए हैं। इस घटना में यह तीनों भी शामिल थे। पुलिस ने पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

6 of 16
कमल चाैहान की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
लकी दे रहा था लोकेशन
सनी दिवाकर ने बताया कि लकी यादव को उसने कमल चौहान के पीछे लगा दिया था। लकी बाइक से कमल चौहान और विशाल शर्मा की स्कूटी का पीछा कर रहा था और पल-पल की लोकेशन सनी दिवाकर को दे रहा था।
विज्ञापन

7 of 16
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
सनी दिवाकर के खिलाफ 19 केस दर्ज 
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सनी दिवाकर के खिलाफ कटघर, मझोला समेत अन्य थानों में 19 केस दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर में केस दर्ज  किया है।

8 of 16
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरी हत्या करना चाह रहा था कमल चौहान
पुलिस ने आरोपी सनी दिवाकर से एक बाइक बरामद की है। बाइक पर महाराष्ट्र नंबर प्लेट लगी है। आरोपी से तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि नशे कारोबार को लेकर कमल चौहान से रंजिश बढ़ गई थी। ऐसा लगा था कि कमल मेरी हत्या कर देगा। इसलिए साथियों के साथ मिलकर कमल चौहान को ही रास्ते से हटा दिया है।

9 of 16
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्या की साजिश रचने में सनी की पत्नी भी शामिल
कमल चौहान की हत्या की साजिश रचने में सनी दिवाकर की पत्नी पूजा भी शामिल रही है। पुलिस ने हत्यारोपी सनी दिवाकर से पूछताछ के बाद पूजा, लकी यादव और अनमोल कश्यप के नाम शामिल किए हैं।

10 of 16
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सनी से पूछताछ में पता चला है कि मझोला के जयंतीपुर निवासी लक्की यादव और कटघर के सीतापुरी निवासी अनमोल कश्यप सनी के मकान की छत पर बैठे थे। इस दौरान सनी की पत्नी भी मौजूद थी। उसके सामने ही हत्याकांड की साजिश रची गई थी। 

11 of 16
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की भूमिका की जांच शुरू,  पुलिस चौकी के पीछे ही चल रहा था नशे का धंधा
हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान हत्याकांड ने पुलिस की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस चौकी के पीछे नशे का धंधा चल रहा था। दो हिस्ट्रीशीटर इस धंधे को लेकर एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए थे लेकिन पुलिस इस पूरे मामले से कैसे बेखबर थी।

12 of 16
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दस सराय पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है। इस मामले में चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। कटघर थाने की दस सराय पुलिस चौकी पर आठ सिपाही और तीन दरोगा तैनात हैं।  इनमें कई पुलिसकर्मी तो लंबे समय से ही तैनात हैं। 

13 of 16
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन्हें क्षेत्र की एक-एक गली और एक व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी है बावजूद इसके न तो नशे के धंधे पर रोक लगी और न ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास किए गए। कटघर क्षेत्र में गागन तिराहे पर शराब की दुकान के सेल्समैन धीरज और उसके भाई देवेश से सनी दिवाकर ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

14 of 16
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन सितंबर को इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था। बावजूद इसके सनी दिवाकर नहीं पकड़ा गया है जबकि उसका घर चौकी के ठीक पीछे ही है।  इसके अलावा सनी दिवाकर के गैंग के सदस्यों ने पूर्व पार्षद के भाई पर हमला कर रुपये भी छीन लिए थे। यह घटना भी पुलिस चौकी के पीछे ही हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

15 of 16
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी गिरोह ने कमल चौहान की हत्या कर दी। हत्या के अगले दिन भीड़ जमा थी तब भी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय दिखाई नहीं दिए। अफसरों ने इन पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

16 of 16
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस करेगी कार्रवाई 
शहर के दस सराय क्षेत्र में वर्षों से पनप रहे नशे के धंधेबाजों पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। ऑपरेशन दस सराय नाम से अभियान की शुरुआत की गई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दस सराय क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें