फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे के धंधे में कमल दे रहा था चुनौती...शनि दिवाकर को था सफेदपोशों का संरक्षण; मुरादाबाद हत्याकांड की कहानी

Mon, 08 Sep 2025 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान और गैंगस्टर शनि दिवाकर लंबे समय से नशे के कारोबार को लेकर आमने-सामने थे। रविवार को शनि दिवाकर ने कमल को गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पर कई पुराने मामले दर्ज हैं और कुछ दिन पहले शनि ने कमल को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
1 of 12
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में नशे के धंधे को लेकर हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान और गैंगस्टर शनि दिवाकर आमने सामने थे। करुला क्षेत्र में करीब 16 साल से नशे का धंधे चला रहे शनि दिवाकर को पांच साल से कमल चौहान से चुनौती मिलने लगी थी। 

लाखों की कमाई वाले इस धंधे को हाथ से जाता देख शनि दिवाकर ने कमल को रास्ते से हटाने की ठान ली। रविवार को कमल की हत्या कर उसे अंजाम भी दे दिया। पुलिस के मुताबिक डबल फाटक संजय नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर की हिस्ट्रीशीट संख्या 48-ए है।
विज्ञापन

2 of 12
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस रिकॉर्ड में शनि दिवाकर सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। 2008 में शनि दिवाकर ने जरायम की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का पहला केस दर्ज किया था। इसके बाद उसने 2009 में क्षेत्र के एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया था। 
विज्ञापन

3 of 12
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी के अपराध को देखते हुए 2009 में गैंगस्टर का केस दर्ज किया।  इसके बाद वह गांजा व स्मैक की तस्करी का धंधा में लिप्त हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया। 2020 में गैंगस्टर के खिलाफ गुंडा एक्ट का केस दर्ज किया गया।

4 of 12
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनि दिवाकर 25 सितंबर 2024 को जेल से जमानत पर छूटा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनि दिवाकर को सफेदपोशों का संरक्षण हासिल है। उसके खिलाफ दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान खड़ा हो गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कमल चौहान (हिस्ट्रीशीट संख्या 34-बी) के खिलाफ 2019 में पहला केस मझोला थाने में 25 आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

5 of 12
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सात केस और दर्ज हो गए। 2025 में कमल एनडीपीएस के मामले में जेल गया था। वह 13 जून को जेल से छूटकर आया था। दोनों के बीच नशे के कारोबार को लेकर रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले शनि दिवाकर ने कमल को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

6 of 12
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर की हत्या
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर मोहल्ले में रविवार सरेशाम बदमाशों ने स्कूटी सवार हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। कमल कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के मुताबिक कमल को गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने चार दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन

7 of 12
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की वजह दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला भदौड़ा निवासी कमल चौहान रविवार की शाम अपने चचेरे भाई विशाल चौहान के साथ बाजार घूमने गया था। 

8 of 12
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लौटते समय वह डबल फाटक के पास प्रथमा बैंक के सामने अपने साले गोविंद सैनी से मिलने चला गया। यहां से घर जाते समय दुर्गेश नगर मोहल्ले में कर्बला मैदान में पहुंचने पर उसे हथियारबंद हमलावरों ने घेर लिया। हमलावरों ने कमल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान कनपटी और सीने पर गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे विशाल ने भागकर अपनी जान बचाई। 

9 of 12
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस घायल कमल चौहान को साईं अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर की एक कारतूस बरामद किया। पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों ने 315 बोर के तमंचों से गोली मारी है।

10 of 12
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
कमल के खिलाफ दर्ज हैं आठ केस, शनि दिवाकर पर 18 केस
एसपी सिटी ने बताया कि मारे गए हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान के खिलाफ थाने में आठ केस पहले से दर्ज हैं। जांच में आया है कि गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। शनि दिवाकर के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट सहित 18 केस दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ नशे की तस्करी के अधिकतर मामले दर्ज हैं। दोनों गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

11 of 12
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर ने दी थी धमकी, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मारे गए कमल चौहान के साले गोविंद सैनी ने आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर ने उसके जीजा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में चार दिन पहले कटघर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गोविंद ने पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। शनि दिवाकर नशा तस्करी और सट्टे का काम करता है।
विज्ञापन

12 of 12
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
कमल के छोटे भाई संजय चौहान की तहरीर पर कटघर पुलिस ने संजय नगर गली नंबर एक निवासी शनि दिवाकर, विक्की दिवाकर, निहाल बाल्मीकि, मोनू पाल, सुभाष यादव और नकुल यादव के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें