फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: खाने में शामिल करें फल, पर चमक देखकर सावधान रहें, डॉक्टरों ने छात्राओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

Tue, 01 Aug 2023 10:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
बोनी एनी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान वक्ता - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन फलों की चमक देखकर सावधानी जरूर बरतें। ऐसे फलों में चमक लाने के लिए विक्रेता मोम की पॉलिश करते हैं। यह मोम सेहत के लिए हानिकारक होता है। जब भी इनका प्रयोग करें तो छिलका हटाकर या अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 6
बोनी एनी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

ये जानकारी मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विमिता अग्रवाल ने दी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। बोनी एनी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

3 of 6
बोनी एनी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

डॉ. विमिता अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार, शारीरिक अभ्यास और सकारात्मक व्यवहार होना बहुत आवश्यक है। खासकर 13 से 16 आयु वर्ष की किशोरियों को हरी पत्तेदार सब्जियां और दाल अपने खाने में जरूर रखनी चाहिए। नियमित अभ्यास करें, ताकि पसीना ज्यादा आए। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनीता भटनागर ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

4 of 6
बोनी एनी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान वक्ता - फोटो : अमर उजाला

स्वस्थ रहने के लिए यह करें

  • हरी पत्तेदार सब्जियों को बनाने से पहले कम से कम पांच बार जरूर धोएं
  • चमकदार फलों के छिलकों को हटाने के बाद सेवन करें
  • यदि जंक फूड की शौकीन हैं तो सप्ताह में कोई एक ही उत्पाद लें
  • मैदा के उत्पादों के बजाय मोटा अनाज से बनी चीजों का सेवन करें
  • प्रतिदिन कम से कम चार लीटर पानी पीएं
  • शारीरिक अभ्यास के लिए अपने शौक से संबंधित डांस क्लास, स्विमिंग या कोई खेल चुन सकती हैं
  • कोशिश करें कि स्कूल की बोतल में उबला हुआ पानी ही लेकर आएं और उसके ठंडा होने के बाद पीएं
  • थकान और पैरों में दर्द महसूस होने पर हीमोग्लोबिन की जांच जिला अस्पताल में नि:शुल्क करवाएं
  • शारीरिक स्वच्छता के लिए प्रत्येक चार से छह घंटे पर सैनेटरी पेड को बदलें
विज्ञापन

5 of 6
बोनी एनी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सवाल : सब्जियों को धोने के लिए बाजार में कई उत्पाद आ गए हैं। क्या उनसे सब्जियां धुलना सुरक्षित है। -मशबा
जवाब : ऐसे उत्पादों को खरीदने से पहले हमें उस उत्पाद के बनने में उपयोग होने वाली सामग्री को पढ़ लेना चाहिए। उससे धुलने के बाद भी पानी से सब्जियों को धुलना बहुत आवश्यक है।

सवाल : बालों के झड़ने के मुख्य कारण क्या हैं। -हनीन
जवाब : बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह तनाव है। खासकर किशोरियों में अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर बहुत ज्यादा चिंता रहती है। इसके अलावा खाने में पोषक तत्वों की कमी भी बाल झड़ने का कारण है। जब भी शैंपू खरीदें तो वह बालों के अनुकूल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोनी एनी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सवाल : किशोरियों को कई बार अपने करियर को लेकर समाज से कई तरह का दबाव मिलता है। उससे कैसे निपटें। -फारीबा
जवाब : इस संबंध में उन्हें मम्मी से खुलकर बात करनी चाहिए। आजकल की माताएं अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इसके अलावा शिक्षिकाओं को भी बता सकती हैं। बस याद रखें कि किसी भी तरह के दबाव की वजह से खुद तनाव में न रहें।

सवाल : पीरियड्स के दौरान किशोरियों की डाइट कैसी होनी चाहिए। क्या ठंडे पानी और चॉकलेट के सेवन से बचना चाहिए। -नूहा
जवाब : समाज में यह एक भ्रम है। मेडिकल की पढ़ाई में ऐसा कहीं भी नहीं लिखा है। यह जरूरी है कि आप सब्जियों, दालों और फलों का सामंजस्य बनाएं। तली-भुनी चीजों और जंकफूड से दूर रहें। इससे अपच हो सकती है।

सवाल : यह कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान दर्द निवारक की दवा नहीं खानी चाहिए। क्या यह सही है। -फैरिया अनवर
जवाब : यह भी एक भ्रम है। चिकित्सक हार्मोंस से संबंधित दवाइयों के सेवन के लिए मना करते हैं। यदि किसी को दर्द हैं तो वह दर्द निवारक दवा ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें