फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नशा मुक्ति केंद्र में घुटने लगा था दम, भागना चाहता था.. पैसे भी नहीं थे, इसलिए कर दी साथी की हत्या

Thu, 04 Sep 2025 07:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की आशियाना कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती अमरोहा निवासी भानुप्रताप ने बरेली के युवक अरुण पटेल (26) की हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह केंद्र से भागना चाहता था लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। उसने अरुण पर घर से पैसे मंगवाने का दबाव डाला। इनकार करने पर गुस्से में उसका गला रेत दिया। घटना के बाद केंद्र कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
1 of 8
नशा मुक्ति केंद्र में हत्या करने का आरोपी - फोटो : संवाद

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र से मुक्ति पाने के लिए आरोपी भानू प्रताप ने बरेली के युवक अरुण पटेल की हत्या की थी। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में उसका दम घुटने लगा था। वह यहां से भागना चाहता था। उसके पास रुपये नहीं थे।

विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद

उसने अरुण पर दबाव बनाया कि वह अपने घर से उसके लिए रुपये मंगवाए लेकिन उसने रुपये नहीं मंगवाए। इसलिए गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी। बुधवार शाम पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस आशियाना कॉलोनी स्थित केसरी कुंज में कमलदीप सिंह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र चलाते हैं।

विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद

बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंदपुर बिचपुरी निवासी अरुण पटेल (26) को उसके परिजनों ने 13 अगस्त को केंद्र में नशा छुड़वाने और इलाज के लिए भर्ती कराया था। केंद्र में आठ माह से अमरोहा के जगवा खुर्द रजकपुर निवासी भानुप्रताप का भी उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात भानु प्रताप अरुण को कमरे में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

4 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद

इसी दौरान भानु प्रताप ने खिड़की का शीशा तोड़ा और अरुण का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भगाने लगा था। इसी दौरान केंद्र के कर्मचारियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकलना चाह रहा था लेकिन उसके पास रुपये नहीं दिए।

विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद
मंगलवार को उसके पिता आए थे। वह भी उसे अपने साथ नहीं ले गए थे। उसे रुपये भी नहीं दिए थे। उसने अरुण से कहा कि वह उसके लिए अपने घर से रुपये मंगवा दे लेकिन अरुण ने भी रुपये नहीं मंगवाकर दिए थे। बुधवार शाम पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव बरेली ले गए परिजन 
सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को अरुण पटेल के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शीशे से अरुण की सांस लेने वाली नली कट कई थी और अत्याधिक खून बहने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद

केंद्र संचालक समेत तीन पर केस
अरुण के भाई तरुण पटेल ने सिविल लाइंस थाने में नशा मुक्ति केंद्र संचालक कमल दीप, वार्डेन वीरेंद्र और भानू प्रताप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें तरुण ने बताया कि भानू प्रताप ने उसके भाई की हत्या की है। इस हत्याकांड में केंद्र संचालक कमलदीप और वार्डेन वीरेंद्र भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : संवाद
आबादी के बीच से नशा मुक्ति केंद्र हटवाने की मांग
सिविल लाइंस क्षेत्र में आशियाना कॉलोनी में आबादी के बीच चल रहे नशा मुक्ति केंद्र को क्षेत्र के लोगों ने हटवाने की मांग की है। लोगों ने इस मामले में पुलिस से बात की। लोगों का कहना है कि केंद्र के अंदर ही अगर युवक एक दूसरे पर हमला कर हत्या कर सकते हैं तो यह बाहर निकलकर क्षेत्र के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें