फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 27 कैप्सूल और 1.052 किलो सोना... कीमत एक करोड़ से अधिक; किसके पेट में कितने कैप्सूल निकले, ये भी जानिए

Tue, 27 May 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Gold Smuggling Case: मुरादाबाद में चार तस्करों के पेट से एक करोड़ से ज्यादा के सोने के कैप्सूल निकले गए हैं। चौथे के पेट में अब भी दो कैप्सूल बाकी हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन तस्करों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में सोना तस्करी के आरोेपी - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में सोने की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के चार तस्करों के पेट से सोने के 27 कैप्सूल (वजन 1.052 किग्रा.) निकाले गए हैं। तस्कर यह सोना दुबई से पेट में छिपाकर लाए थे। 

सोमवार को पुलिस ने मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कर चारों तस्करों को गिरफ्तार किया। इस मुकदमे में नौ फाइनेंसरों और चिकित्सकों को भी आरोपी बनाया गया है। चारों तस्करों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन को जेल भेज दिया गया, जबकि एक के पेट में सोने के कैप्सूल होने के कारण पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद
दुबई और सऊदी अरब से लौट रहे तस्करों का अपहरण
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास दुबई और सऊदी अरब से लौट रहे तस्करों की कार को बदमाशों ने रुकवा ली थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार की जांच शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश ने कार सवारों को हथियारों के बल पर अगवा कर लिया और मूंढापांडे क्षेत्र में ले गए।
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद
यहां बदमाशों ने उनको धमकाया और कहा कि तुम्हारे पेट में सोना है। सोना निकालने के लिए बदमाशों ने सभी का पेट चीरने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान जुल्फेकार कूद कर भाग गया था। उसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसके अन्य छह साथियों को छुड़ा लिया था। चालक को छोड़कर बाकी सभी छह आरोपियों का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें से चार के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। 

4 of 10
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद
चारों तस्करों के पेट से 27 कैप्सूल निकाले
शनिवार शाम सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने चारों तस्करों के पेट से 27 कैप्सूल निकाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि चारों अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। इन गिरोह को फाइनेंसर चला रहे हैं। जिसमें ट्रैवल एजेंट, डॉक्टर और अन्य शामिल हैं। मूंढापांडे में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करों से फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
रामपुर की टांडा चाैकी - फोटो : संवाद
दो कैप्सूल बाकी, एक तस्कर को दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया
डॉक्टरों की टीम के काफी प्रयास के बाद भी एक तस्कर के पेट से सोने के दो कैप्सूल नहीं निकल पाए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और रिमांड मांगी। कोर्ट से तस्कर की पुलिस रिमांड मंजूर होने के बाद उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के यूसुफ चौक निवासी मुत्तलीब के पेट से आठ कैप्सूल निकल चुके हैं, लेकिन दो कैप्सूल उसके गेट में ही फंसे हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर मुत्तलीब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
सोना तस्करी के आरोपियों से बरामद सोना - फोटो : संवाद
सोना निकालने में पुलिस के खर्च हो गए दस हजार
चारों तस्करों पर पुलिस ने दस हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। पेट में फंसे सोने के कैप्सूल निकालने के लिए पुलिस ने इन्हें कोल्ड ड्रिंक, बिरयानी, केले और अन्य फल खिलाए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद
इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
मूंढापांडे थाने में अपराध निरीक्षण जितेंद्र कुमार की ओर से चारों तस्करों और नाै नामजद फाइनेंसरों और कुछ अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 111, 318(4), 338, 336(3), 340 और 135 कस्टम एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

8 of 10
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद
99.9 प्रतिशत शुद्ध है बरामद सोना
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बरामद सोने की जांच कराई गई है, जिसमें पता चला कि बरामद सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।

9 of 10
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
इन तस्करों की हुई गिरफ्तारी 
  • शाने आलम, निवासी मोहल्ला रांड, थाना टांडा, रामपुर 
  • मुत्तलीब, निवासी मोहल्ला यूसुफ चौक टांडा बादली, थाना टांडा, रामपुर 
  • शुरुआत में इसका नाम मुतल्लवी बताया गया था। 
  • अजहरुद्दीन, निवासी मोहल्ला यूसुफ चौक, टांडा बादली, रामपुर 
  • जुल्फेकार अली, निवासी मोहल्ला नज्जूपुरा, थाना टांडा, रामपुर 
विज्ञापन

10 of 10
सोना तस्करी की आरोपियों के घरों में छाई वीरानी - फोटो : संवाद
किसके पेट से कितना सोना निकला, यह भी जानिए 
  • शाने आलम के पेट से तीन कैप्सूल वजन 113.71 ग्राम 
  • मुत्तलीब के पेट से आठ कैप्सूल, वजन 311 ग्राम 
  • अजहरुद्दीन के पेट से आठ कैप्सूल वजन 320.12 ग्राम 
  • जुल्फेकार के पेट से आठ कैप्सूल वजन 311.72 ग्राम 

यह भी पढ़ें: UP: पेट में गोलियां...घर में खास टॉयलेट, एक की कैप्सूल खाने से बिगड़ी तबीयत; ऑपरेशन के दौरान हुई थी आलम की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें