मुरादाबाद के हनुमान मूर्ति तिराहे के पास पीवीसी पाइप और वाटर टैंक के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में फंसे चौकीदार धर्मेंद्र और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग के चलते 500 घर खाली कराए गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के हनुमान मूर्ति तिराहे के पास पंडित नगला बाईपास पर पीवीसी पाइप और वाटर टैंक के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के प्रयास में चौकीदार और उसका परिवार अंदर ही फंस गया। बच्चों में चीखपुकार मची तो आसपास के लोग आ गए। उन्होंने चौकीदार और उसकी पत्नी और पांच बच्चों को बाहर निकाल लिया। गोदाम मालिक सचिन मित्तल ने बताया कि उनके गोदाम में धर्मेंद्र पिछले पांच साल से चौकीदारी कर रहा था।
विज्ञापन
2 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त आग लगी थी, उस वक्त केवल चौकीदार और उसका परिवार ही मौजूद था। पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार और सतीश का कहना है कि दोपहर करीब सवा तीन बजे थे। अचानक गोदाम से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई थीं। उस वक्त चौकीदार और उसकी पत्नी बच्चे अंदर से ही फंसे थे। चौकीदार आग बुझाने की कोशिश करने लगा, जिसमें वह फंसते जा रहे थे। उन्होंने परिवार को बाहर निकाला और सिलिंडर भी बाहर निकाल दिया था। पड़ोसियों ने चाैकीदार के परिवार की जान बचा ली।
विज्ञापन
3 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
महिला बोली, मेरा एकाउंटेंट भाई अंदर फंसा है
जिस वक्त गोदाम में आग की लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे। इसी दौरान वंदना नाम की एक महिला वहां पहुंच गई और उसने बताया कि उसका भाई गोदाम में एकाउंटेंट है। वह अंदर फंसा है। पुलिस अधिकारी और गोदाम मालिक का कहना है कि चौकीदार और उसके परिवार के अलावा गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। परिवार को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।
4 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पांच किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार
मुरादाबाद पंडित नगला बाईपास पर बृहस्पतिवार दोपहर सवा तीन बजे पीवीसी पाइप और वाटर टैंक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और जहरीला धुआं फैलाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीमों के साथ डीएम-एसएसपी भी माैके पर पहुंच गए और 500 घरों को खाली करा लिया। गोदाम में फंसे चौकीदार धर्मेंद्र और उनके परिवार को सुरक्षित निकाला गया। आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
5 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चार घंटे बाद रात करीब सवा सात बजे आग बुझाई जा सकी। गनीमत रही कि अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई। कोतवाली के बुधबाजार निवासी सचिन मित्तल की बुध बाजार में पीवीसी पाइप और वाटर टैंक समेत अन्य सेनेटरी के सामान की दुकान है। हनुमान मूर्ति तिराहे के पास उन्होंने गोदाम बना रखा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे गोदाम में चौकीदार धर्मेंद्र, उनकी पत्नी और पांच बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
6 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अचानक गोदाम के पिछले हिस्से में आग लग गई और तेजी से आग पूरे गोदाम में फैल गई। पीवीसी पाइप और वाटर टैंक समेत अन्य सामान जलने से कुछ ही देर पूरा इलाका धुएं के आगोश में समा गया। आग देखकर आसपास के लोग आ गए और चाैकीदार और उनके परिवार को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
7 of 12
मुरादाबाद में पीवीसी गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान मूर्ति तिराहे और दूसरी साइड में पंडित नगला तक धुआं-धुआं ही नजर आ रहा था। पांच किलोमीटर दूर से आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकीं।
8 of 12
मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पंडित नगला-हनुमान मूर्ति बाईपास को बंद कर दिया गया। संभल, रामपुर और अमरोहा से भी गाड़ियां बुला ली गईं। तब जाकर रात करीब सवा सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि गोदाम में भीषण आग लगी थी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
9 of 12
मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों और मकानों में पड़ीं दरारें
पीवीसी पाइप के गोदाम में आग लगने से आसपास के मकानों और दुकानों में दरारें पड़ गईं। इससे घरों में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए। घरों से बाहर निकले तो धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। देहरी गांव, कमला विहार और बलदेव पुरी के 500 घरों को खाली करा लिया गया। रात आठ बजे के बाद लोग घरों में लाैटे।
10 of 12
मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग के कारण करीब 20 मकानों और दुकानों में दरारें आ गईं। सूरज, जय प्रकाश, छोटे प्रजापति, गीता और रीनू के मकान में भी दरारें आ गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक के जरिये लोगों से घरों से बाहर निकलने की अपील की। इस दाैरान आसपास सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।
11 of 12
मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन उड़ाकर गोदाम का लिया जायजा
गोदाम में आग लगने की सूचना पर डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी माैके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर निकलवाने के साथ ही घटना स्थल को खाली कराया। गोदाम में लोगों के फंसे होने की आशंका में ड्रोन उड़ाकर गोदाम का जायजा लिया।
मुरादाबाद के पाइप गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, जब अंदर कोई नहीं मिला तो राहत की सांस ली। जहरीला धुआं फैलाने से हनुमान मूर्ति तिराहे और दूसरी साइड में पंडित नगला तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मार्ग को बंद करा दिया। सिर्फ दमकल की गाड़ियों को आने की अनुमति दी गई।