फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: अंदर से लगा था ताला सीढ़ी से घुसे थे कातिल, रात एक बजे तक व्हाट्सएप पर ऑनलाइन थी सिमरन

Sun, 01 Nov 2020 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 9
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की घनी आबादी में स्थित मोहल्ला किसरौल दीवानखाना में एक प्रॉपर्टी डीलर और उनकी अविवाहित पुत्री की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पिता-पुत्री के शव घर में कमरे के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। 
 
विज्ञापन

2 of 9
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
नागफनी थानाक्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आईजी, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पहुंचे। पुलिस संपत्ति विवाद, रंजिश व अन्य एंगल पर पड़ताल कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर की दूसरी पुत्री के पति की भी साढ़े आठ साल पहले हत्या कर दी गई थी।  
 
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसरौल दीवानखाना मोहल्ले में मौलाना इंतखाब वाली गली में वक्फ की संपत्ति में बने मकान की पहली मंजिल पर प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल (60) और उनकी बेटी समरीन (27) किराये पर रहते थे। नजारत हुसैन की तीन बेटियां शबनम, शहनवाज और माहीन की शादी हो चुकी हैं। जिस मकान में नजारत रहते थे, उसी मकान के भूतल पर रिंकी उर्फ तबस्सुम और रियाजुद्दीन उर्फ रजी के परिवार भी किराये पर रहते हैं। 
 

4 of 9
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
आसपाल रहने वालों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे समरीन कहीं बाहर से घर लौटी थीं। इसके बाद पिता-पुत्री सो गए थे। शनिवार सुबह नजारत की दूसरी बेटी माहीन ने अपने पिता को कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी बात न होने पर माहीन ने पड़ोसी रियाजउद्दीन की मां को कॉल कर पिता और बहन से बात कराने के लिए कहा। 
 
विज्ञापन

5 of 9
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चूंकि नजारत के मकान का दरवाजा भीतर से बंद था तो वह भी बात नहीं करा सकीं। थोड़ी देर में माहीन खुद पहुंचीं। दरवाजा बंद होने से उन्होंने जीने के दरवाजा के नीचे के स्पेस से झांक कर देखा तो आंगन में फर्श पर खून के निशान नजर आए। घबराई माहीन की चीख निकल गई, जिसे सुनकर पड़ोस के लोग जुट गए। पड़ोसी इमरान उर्फ बबलू व एक अन्य युवक छत के रास्ते पहली मंजिल पर नजारत हुसैन वाले मकान के हिस्से में नीचे उतरे। 
 
विज्ञापन

6 of 9
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
वहां कमरे का दरवाजा खुला था और पिता-पुत्री के शव फर्श पर पड़े थे। चारों तरफ खून फैला था। दोनों के गले और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियारों के वार थे। दोहरे हत्याकांड की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद नागफनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में आईजी रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी अमित आनंद ने भी मौके का रुख किया। 
 
विज्ञापन

7 of 9
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और कुछ नमूने लिए। दूसरे मकानों की छतों पर भी जाकर छानबीन की गई। अफसरों ने आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। नागफनी थाने में नजारत हुसैन के भाई असलम हुसैन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
 

8 of 9
घर के अंदर लगी सीढ़ी - फोटो : अमर उजाला
अंदर से लगा था ताला सीढ़ी से घुसे थे बदमाश
नजारत हुसैन और उनकी बेटी की हत्या का राज आसपास ही है। घटनास्थल के हालत कुछ इस और ही इशारा कर रहे हैं। नजारत हुसैन के घर में जाने और आने का केवल एक ही रास्ता है। जीने के जरिए ही इस मकान में प्रवेश किया जा सकता है। जीने का रास्ता अंदर से बंद होने के साथ ही उसमें ताला लगा मिला है। जीने के दरवाजे के बराबर में अंदर की ओर एक सीढ़ी लगी मिली है इस सीढ़ी पर पुलिस को किसी के चढ़ने और उतने के निशान मिले हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि इसी सीढ़ी से कातिल मकान के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद इसी रास्ते से भागे हैं। 
 
विज्ञापन

9 of 9
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
एक बजे तक समरीन का व्हाटसएप था एक्टिव
पिता-पुत्री की हत्या के बाद हत्यारे दोनों के मोबाइल लेकर फरार हो गए। हालांकि मोबाइल ले जाना हत्यारों की अपनी समझ रही होगी लेकिन पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी का कारण भी बन सकता है। नजारत के भतीजे ने बताया कि रात पौने एक बजे कर समरीन व्हाटसएप पर एक्टिव थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें