फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: जांच में सामने आया बड़ा सच, बेटी ने गुपचुप किया था निकाह और फिर...

Sun, 01 Nov 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के किसरौल के दीवान खाना में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस कई लाइनों पर काम कर रही है पर सबसे अहम है युवती का निकाह करना। पुलिस के मुताबिक युवती ने गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया था और अब उसका शौहर उसे नहीं ले जा रहा था। इसको लेकर काफी तनाव चल रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में पुलिस के पास कई लाइनें हैं। दरअसल सबसे पहले पुलिस को लगा कि मामला शायद लूट का है। चूंकि घर में सामान फैला हुआ था लेकिन घर में थोड़ी देर की जांच के बाद ही यह साफ हो गया कि मामले को दूसरी तरफ मोड़ देने के लिए सामान बिखेरा गया है। लूट नहीं हुई है। इसके बाद ही पुलिस ने दूसरा ट्रैक पकड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
इसमें दोपहर बाद स्थिति बदलती नजर आने लगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शुरू में तो मुहल्ले वालों, रिश्तेदारों तक ने यही बताया कि समरीन अविवाहित थी पर शाम होते होते नया तथ्य सामने आ गया । पता चला कि समरीन ने गुपचुप तरीके से एक युवक से निकाह किया था। युवक नागफनी क्षेत्र का ही रहने वाला था। 
 

4 of 6
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने तत्काल इस युवक को हिरासत में ले लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद समरीन उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। पिता नजारत को यह बात पता चली तो उन्होंने भी इस निकाह को सार्वजनिक करने तथा समरीन को साथ ले जाने को कहा। बावजूद इसके युवक अभी इसके लिए तैयार नहीं था और इधर से दबाव बढ़ता ही जा रहा था।
 
विज्ञापन

5 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर इसी पर पूछताछ शुरू की है कि कहीं इसी खुन्नस में उसने ही तो इस वारदात को अंजाम न दे डाला। देर रात तक खुद आला अधिकारी इस प्रकरण में पूछताछ कर रहे थे। पुलिस इस युवक के दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा युवक और उसके साथियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि देर रात एक बजे तक यदि समरीन व्हाट्एस एप पर सक्रिय थी तो वह किसी के साथ चैटिंग तो नहीं कर रही थी। यदि ऐसा था तो किसके साथ? पुलिस सारे तार जोड़ने की कोशिश में है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी काम हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें