मुरादाबाद में किसान भूप सिंह सैनी की हत्या
- फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश सिसोदिया, पार्षद राहुल देव वरुण, राजेश गुप्ता, विनीत शर्मा, राजेंद्र देवी, पिंटू, बबलू के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से माैत की पुष्टि हुई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।