मुरादाबाद में रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित एक्सपोर्ट फर्म आरएच इंटरनेशनल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अफरातफरी में 50 फीट ऊंचाई तक उठ रही लपटों के बीच फैक्टरी में काम कर रहे 600 कर्मचारियों की जान जैसे-तैसे बच सकी। इस दौरान फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर, थिनर, पेंट के डिब्बे व अन्य केमिकल डिब्बों में धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। दो घंटे तक रुक- रुककर धमाके होते रहे।
विज्ञापन
1 of 19
Moradabad Factory Fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित फैक्टरी में विस्फोटों की आवाज से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बाद पता चला कि विस्फोटों की आवाज गैस सिलिंडर के फटने की वजह से हो रही है। आग के चलते विदेशों में निर्यात के लिए रखे उत्पाद जलकर नष्ट हो गए। गोट रोड पर स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी रिहायशी इलाके के पास है लेकिन फैक्टरी का परिसर खाली है। इसी कारण आग रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी।
फैक्टरी के पास के रहने वाले इस्लाम ने बताया कि पहले कभी ऐसा अग्निकांड नहीं हुआ था। फैक्टरी में विस्फोट की आवाज सुनकर नींद टूट गई। फैक्टरी पर मौजूद लोगों का कहना था कि दो किमी दूर तक आग का धुआं दिखाई दे रहा था। करूला निवासी तनवीर का कहना था कि रामपुर रोड पर लगातार विस्फोट की आवाज सुनने के बाद वह यहां देखने के लिए चला आया था।
विज्ञापन
2 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्र के लोग काफी दहशत में आ गए थे। इधर फैक्टरी के कर्मचारियों का कहना था कि सप्लाई के लिए काफी माल रखा था। कर्मचारी उसे पैक कर रहे थे। फैक्टरी का माल अमेरिका सहित अन्य देशों में निर्यात किया जाता है। आग से सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
3 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले कर्मचारी- ऊपर वाले की मेहरबानी से बच गई जान
रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों का कहना था कि ऊपरवाले की मेहरबानी से जान बच गई। इस दौरान फैक्टरी प्रबंधन ने भी समय से सूचना देकर सभी को बाहर निकालने में काफी मदद की है। फैक्टरी में धुएं के बीच से बचकर निकले बिलारी शाहाबाद रोड निवासी रेहान पाशा, दीवान का बाजार निवासी मो. फहीम का कहना था कि घटना के समय कुछ सूझ नहीं रहा था। सायरन बजने के बाद सभी साथियों के साथ बाहर निकल गए।
4 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुंदरकी निवासी राशिद का कहना था कि ऊपरवाले की मेहरबानी से किसी कर्मचारी को चोट नहीं लगी। हरथला के इमरान और मूंढापांडे के पुनीत का कहना था कि चारों तरफ अफरा तफरी के बीच प्रबंधन ने सही समय पर आवश्यक कार्रवाई की। इस कारण सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए।
विज्ञापन
5 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्यथा अंदर आग से कुछ भी हो सकता था। फैक्टरी के प्रबंधन से जुड़े सरफराज हुसैन और मो. जफीर का कहना था कि आग लगने पर भी तीनों विभागों की छानबीन कराई गई ताकि कोई कर्मचारी अंदर फंसा न रहे। इस बीच स्थानीय तंजील अहमद और फरहान कुरैशी ने भी कर्मचारियों का काफी सहयोग किया। घटना के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भी अंदर जाकर पूरी तहकीकात की है।
विज्ञापन
6 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहर भेजने का सामान और फर्नीचर राख
आग में बाहर भेजने के लिए फैक्टरी में तैयार रखे गए फर्नीचर, कांच के लैंप व अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा है। सब जलकर राख हो गए हैं। फैक्टरी प्रबंधक मंजर आलम का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अभी कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में कह पाना संभव नहीं है। मार्केटिंग मैनेजर मो. जफीर का दावा है कि करोड़ों की क्षति हुई है। लेकिन गनीमत है कि कोई जनहानि नहीं हुई। सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
7 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़
फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर भीड़ उमड़ गई। इस दौरान कटघर थाने की पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार भीड़ अंदर घुस जा रही थी। रास्ते में भी कुछ लोगों ने वाहनों को खड़ा कर दिया था। इस कारण अग्निशमन की गाड़ियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी।
8 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पैकिंग से शुरू आग फर्नीचर गोदाम तक पहुंची
फैक्टरी में आग पहले पैकिंग विभाग में लगी। इसके बाद लैंप विभाग से होते हुए फर्नीचर विभाग तक पहुंच गई। फैक्टरी के कर्मचारियों ने बताया कि इसी कारण कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका मिल गया। थोड़ी देर होने पर स्थिति बिगड़ सकती थी। तीनों विभागों में आग फैलने के बाद बेकाबू हो गई।
9 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
5000 फैक्टरियां हैं जिलेभर में, फायर एनओसी सिर्फ 1200 के पास
मुरादाबाद जिले में छोटी-बड़ी करीब पांच हजार फैक्टरियां और कारखाने संचालित हैं। जहां हजारों कर्मचारी और मजदूर काम करते हैं, जहां इनकी जान जोखिम में रहती है। वजह साफ है, पांच हजार में सिर्फ 1200 फैक्टरियों और कारखानों के पास ही फायर की एनओसी है। ऐसे में यहां आग लगी तो उसे बुझाना मुश्किल होगा। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी में आग लग गई।
10 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। इस आग की आंच में सरकारी व्यवस्था करीब एक हफ्ते तपेगा। जैसा हर अग्निकांड के बाद होता है वैसे ही इस बार भी होगा। आने वाले करीब एक हफ्ते फैक्टरियों और कारखानों में फायर एनओसी की जांच होगी। नोटिस जारी किए जाएंगे। दबाव बढ़ने पर कुछ फैक्टरी और कारखाना संचालक एनओसी भी लेंगे। लेकिन हफ्तेभर बाद व्यवस्था जस की तस हो जाएगी।
11 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर ऐसा नहीं होता तो सिर्फ 1200 फैक्टरियों और कारखानों के पास ही फायर एनओसी नहीं होती, बल्कि जिले में संचालित छोटी-बड़ी पांच हजार फैक्टरियों और कारखानों के पास भी फायर एनओसी होती। ऐसे में जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। बाकी फैक्टरियां और कारखाने बिना फायर एनओसी के कैसे संचालित हैं। शायद जिम्मेदार किसी बड़े हादसों के इंतजार में हैं।
12 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वैसे तो जिले में करीब एक लाख इकाइयां संचालित हैं। इसमें फैक्टरियां, कारखाने, यूनिट, घरों और दुकानों में चलने वाली इकाइयां भी शामिल हैं। लेकिन जिले में पांच हजार फैक्टरियां और कारखाने ऐसे हैं जहां बड़े पैमाने पर काम होते हैं। यहां कर्मचारियों की संख्या भी काफी होती है। - योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग
1200 फैक्टरियों और कारखानों ने विभाग से फायर एनओसी ली है। बीच-बीच में अभियान चलाकर फैक्टरियों में आग बुझाने के उपकरणों की जांच की जाती है। - डॉ. राजीव पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
13 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक्सपोर्ट फैक्टरी में भीषण आग, जैसे-तैसे बचीं 600 की जान
मुरादाबाद कटघर की घटना, 50 फीट ऊंची लपटों के बीच दो घंटे तक ताबड़तोड़ धमाके
मुरादाबाद में रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित एक्सपोर्ट फर्म आरएच इंटरनेशनल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अफरातफरी में 50 फीट ऊंचाई तक उठ रही लपटों के बीच फैक्टरी में काम कर रहे 600 कर्मचारियों की जान जैसे-तैसे बच सकी। इस दौरान फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर, थिनर, पेंट के डिब्बे व अन्य केमिकल डिब्बों में धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। दो घंटे तक रुक- रुककर धमाके होते रहे।
14 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इससे फैक्टरी के शीशे टूटकर दूर तक बिखर गए। दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार उठता दिखा। मुरादाबाद व आसपास के जिलों की 18 दमकल गाड़ियों ने आठ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना सुबह 11.15 बजे की है। आग लगते ही फैक्टरी में खतरे का सायरन बजा दिया गया। इसके साथ ही अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर गिरते-पड़ते खुद को बचाया।
15 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घटना में फैक्टरी की मशीनें और सामान जलकर बर्बाद हो गए। फायर ब्रिगेड घटना के कारणों का पता लगा रही है। सूर्यांश कॉलोनी निवासी निर्यातक मो. तस्लीम हुसैन की रामपुर दोराहा गोट रोड पर आरएच इंटरनेशनल फर्म के नाम से फैक्टरी है। सोमवार की सुबह फैक्टरी के पैकिंग विभाग में अचानक धुआं उठने पर कर्मचारी घबरा गए। फिर लपटों को देखते ही वह शोर मचाते हुए भागने लगे।
16 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधक मंजर आलम, एचआर प्रबंधक प्रताप सिंह ने खतरे का सायरन बजाया तो काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी निकलकर भागने लगे। अफरातफरी के बीच भागते समय कुछ कर्मचारी गिर गए। एचआर प्रबंधक का कहना था कि सभी कर्मचारियों की जान बच गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद 11.40 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उस समय आग की लपटें बेकाबू होकर फैक्टरी की तीन मंजिला छत से ऊपर उठ रही थीं।
17 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से पानी की बौछार की गई तो आग की लपटें और तेजी के साथ फैलने लगीं। जिले की 12 गाड़ियों के अलावा रामपुर, संभल व अमरोहा से भी गाड़ियां बुला ली गईं। कुल 18 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। एक ओर आग पर काबू पाया जाता तो दूसरी ओर से लपटें तेज हो जातीं। लगभग आठ घंटे बाद शाम सात बजे आग पर काबू पाया जा सका।
18 of 19
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थिनर से रह-रहकर आग हो रही थी तेज
फैक्टरी में रखे थिनर के चलते आग रह-रह कर तेज हो रही थी। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से फैक्टरी की दीवार तोड़ दी गई। साथ ही फैक्टरी में टिनशेड को धराशायी कर दिया गया।
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केमिकल की आग के लिए 200 लीटर फोम का हुआ प्रयोग
केमिकल की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमों ने 200 लीटर फोम का प्रयोग किया। इस बारे में सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय का कहना है कि थिनर की आग को बुझाना कठिन होता है। इसी कारण फोम का प्रयोग किया गया। फैक्टरी में डीजल-पेट्रोल, पेंट सहित कई प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ पाए गए हैं। फैक्टरी की एनओसी है। सुरक्षा के लिए फैक्टरी की ऑडिट की गई थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।