फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद डबल मर्डर का खुलासा, छोटे से झगड़े में किया था पिता पुत्री का कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2020 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
नागफनी के किसरौल दीवान खाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी बेटी समरीन की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि लॉकडाउन के दौरान मीट की दुकान पर अच्छा पीस खरीदने को लेकर नजारत और पड़ोसी मन्नान बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद में उसने अपने चचेरे व दोस्त यूनुस को साथ लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। यूनुस का भी नजारत हुसैन से कंधा टकराने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मोबाइल व जेवर भी बरामद कर लिए हैं।   
 
विज्ञापन

2 of 5
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर नागफनी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नागफनी के किसरौल दीवान खाना में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल और उसकी बेटी समरीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह दोनों के शव कमरे से बरामद हुए थे। सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्य के जरिये नजारत हुसैन के पड़ोसी मन्नान और यूनुस उर्फ गुल्लड निवासी मोहल्ला न्यारियान बड़ा अब्बासिया थाना नागफनी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी वापस में चचेरे तहेरे भाई व दोस्त हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि लॉक डाउन में मन्नान ने अपने चाचा इमरान उर्फ बबलू के साथ मीट की दुकान खोल ली थी। करीब ढाई माह पहले नजारत हुसैन दुकान पर मुर्गे का मीट लेने पहुंचे थे। उन्होंने सौ रुपये में दो बाजू तथा दो लेग पीस मांगे। चार पीस मांगे। मन्नान ने सौ रुपये में ये सब देने से इनकार कर दिया। कहा कि चार पीस तो दो सौ रुपये में आएंगे। इसी बात को लेकर नजारत का विवाद हो गया था। जिसमें नजारत ने उसके साथ मारपीट कर दी।उस वक्त इमरान दुकान पर मौजूद नहीं था। 

4 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड की वारदात से दस दिन पहले पहले मन्नान और यूनुस हरथला से शराब पीकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें नजारत मिला और नजारत का कंधा यूनुस से टकरा दिया।  इस बात को लेकर भी दोनों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई थी। बस उसी वक्त क्त मन्नान और यूनुस ने नजारत की हत्या करने की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात वाली रात दोनों छत पर छिप गए थे। मौका पाकर तीन बजे दोनों नजारत के घर में घुस गए और नजारत पर हमला कर दिया। इसके बाद समरीन भी जाग गई थी। इसके बाद दोनों ने दोनों पर चाकू और चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए थे। पिता पुत्री की हत्या करने के बाद घर में लूटपाट कर आरोपी मकान की छत पर पहुंचे। यहां से अपने मकान की छत पर पहुंचकर टंकी के पानी से खून साफ किया था। इसके बाद अल सुबह चार बजे आरोपी रामगंगा नदी पर पहुंचे और वहां खून में सने कपड़े जला दिए थे। दोनों लूटे मोबाइल भी रामगंगा नदी में फेंक दिए। इसके अलावा नजारत के घर से लूटे जेवर दीवान का बाजार स्थित अग्रवाल ज्वैलर्स पर बेच दिए थे। एसएसपी ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम को 25-25 हजार और फोरेंसिक टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें