फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी युगल की हत्या के बाद तनाव... चार सीओ के साथ दस थानों की फोर्स तैनात, दोनों का अंतिम संस्कार

Thu, 22 Jan 2026 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद से पूरे गांव में तनाव बना हुआ है। इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के उमरी गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रेमी युगल अरमान और काजल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

घटनास्थल और श्मशान तथा कब्रिस्तान के आसपास पीएसी की टुकड़ियां तैनात रहीं। सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में मृतका काजल का दाह संस्कार गागन नदी के किनारे उसके परिजनों द्वारा किया गया। दूसरी ओर अरमान के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
विज्ञापन

2 of 12
काजल के शव का अंतिम संस्कार करते लोग - फोटो : संवाद
दोनों समुदायों के बीच तनाव न भड़के इसके लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी प्रक्रिया को अपनी निगरानी में संपन्न कराया। रविवार की रात अरमान अपनी प्रेमिका काजल से मिलने उसके घर गया था। वहां काजल के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया।
विज्ञापन

3 of 12
अरमान के शव को किया गया सुपुर्द-ए-खाक - फोटो : संवाद
इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद हत्या कर दी गई। प्रेमी युगल के लापता होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। मुख्य आरोपी सतीश को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

4 of 12
कबिस्तान में माैजूद लोग - फोटो : संवाद
सतीश की निशानदेही पर ही पुलिस ने जंगल से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

5 of 12
अरमान और काजल की हत्या - फोटो : संवाद
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस गश्त जारी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए 10 से अधिक थानों का फोर्स पीएसी और चार सीओ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

6 of 12
मुरादाबाद में अरमान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी में प्रेमी युगल का कत्ल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती को पीट-पीटकर मार दिया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। रविवार की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला।
विज्ञापन

7 of 12
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था।

8 of 12
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

9 of 12
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

10 of 12
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अरमान रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान उसके तीन भाइयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी डंडे से हमला किया, सिर पर फावड़ा मारकर दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। मो. हनीफ की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

11 of 12
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, सीओ हाईवे राजेश कुमार कई थानों की फोर्स और पीएसी बल के साथ गांव में पहुंच गए और युवती के भाइयों और पिता को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

12 of 12
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
टाइल्स का काम करता था अरमान 
मो. हनीफ का बेटा अरमान टाइल्स मार्बल्स लगाने का काम करता था। उसके पड़ोस में रहने वाली काजल ने 2023 में 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद सब्बीपुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें