मुरादाबाद में स्कूटी सवार हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद में इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
1 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर मोहल्ले में रविवार सरेशाम बदमाशों ने स्कूटी सवार हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। कमल कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के मुताबिक कमल को गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने चार दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना की वजह दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला भदौड़ा निवासी कमल चौहान रविवार की शाम अपने चचेरे भाई विशाल चौहान के साथ बाजार घूमने गया था।
लौटते समय वह डबल फाटक के पास प्रथमा बैंक के सामने अपने साले गोविंद सैनी से मिलने चला गया। यहां से घर जाते समय दुर्गेश नगर मोहल्ले में कर्बला मैदान में पहुंचने पर उसे हथियारबंद हमलावरों ने घेर लिया। हमलावरों ने कमल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान कनपटी और सीने पर गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे विशाल ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
3 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस घायल कमल चौहान को साईं अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर की एक कारतूस बरामद किया। पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों ने 315 बोर के तमंचों से गोली मारी है।
4 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कमल के खिलाफ दर्ज हैं आठ केस, शनि दिवाकर पर 18 केस
एसपी सिटी ने बताया कि मारे गए हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान के खिलाफ थाने में आठ केस पहले से दर्ज हैं। जांच में आया है कि गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। शनि दिवाकर के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट सहित 18 केस दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ नशे की तस्करी के अधिकतर मामले दर्ज हैं। दोनों गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
5 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर ने दी थी धमकी, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मारे गए कमल चौहान के साले गोविंद सैनी ने आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर ने उसके जीजा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में चार दिन पहले कटघर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गोविंद ने पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। शनि दिवाकर नशा तस्करी और सट्टे का काम करता है।
विज्ञापन
6 of 8
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कातिल पकड़े नहीं गए तो आग लगाकर दे दूंगी जान
हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की पत्नी ममता चौहान अपने परिवार के साथ घटनास्थल देखने पहुंची। रोते हुए पत्नी ने आरोप लगाया कि शनि दिवाकर और विक्की ने उसके पति को मारा है। पुलिस शीघ्र कातिलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो वह आग लगाकर जान दे देंगी। पति ने शनि दिवाकर के खिलाफ कई प्रार्थनापत्र पुलिस को दिए लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार नहीं होती थी। पति अब दुनिया से चले गए। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे मौजूद हैं। अब दुनिया में रहने से कोई फायदा नहीं है। उसकी सुनवाई कोई नहीं करने वाला है। अब एक ही रास्ता बचा है।
विज्ञापन
7 of 8
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू समाज पार्टी के लोग मौके पर पहुंचे
हिंदू समाज पार्टी युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु जोशी ने बताया कि कमल चौहान उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उनकी हत्या से पार्टी के लोग दुखी हैं। दुर्घटना में घायल होने के कारण वह मौके पर नहीं गए लेकिन पार्टी के लोग कटघर स्थित घटनास्थल पर गए। परिवार को सांत्वना दी है।
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
कमल के छोटे भाई संजय चौहान की तहरीर पर कटघर पुलिस ने संजय नगर गली नंबर एक निवासी शनि दिवाकर, विक्की दिवाकर, निहाल बाल्मीकि, मोनू पाल, सुभाष यादव और नकुल यादव के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।