अमरोहा में एल्युमीनियम कारीगर की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारोपियों ने सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए थे। बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
यूपी के अमरोहा जिले के उझारी में शुक्रवार की दोपहर घर से निकले एल्युमीनियम कारीगर जीशान (22) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका शव उझारी-इकौंदा मार्ग स्थित बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में पड़ा मिला। हत्यारोपियों ने उनकी गर्दन, सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए थे। लापता होने के 24 घंटे बाद शव मिलते ही परिजनों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों ने कस्बे के ही एक मोहल्ले के रहने वाले युवक पर हत्या का शक जताया है। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मृतक जीशान सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला कुम्हारान वाला के रहने वाले अनीश अहमद का बेटा था।
विज्ञापन
2 of 13
अमरोहा का जीशान हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
बाइक लेकर घर से निकला था जीशान
छह भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा जीशान दिल्ली एनसीआर में बनने वाली बिल्डिंगों में एल्युमीनियम का काम करता था। वर्तमान में हैदराबाद में काम चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, आठ दिन पहले जीशान घर आया था। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे जीशान बाइक लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन
3 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
जिसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। कॉल करने पर फोन भी बंद आया। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जीशान के बड़े भाई इस्लाम लोगों के साथ उसे तलाश करते हुए उझारी-इकौंदा मार्ग पर बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में पहुंचे तो यहां जीशान का लहूलुहान शव पड़ा मिला।
4 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
चेहरे, गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से हमला
उसके चेहरे, गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। औंधे मुंह जमीन पर पड़े जीशान को देखकर उसके भाई इस्लाम के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
5 of 13
अमरोहा का जीशान हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
कपड़ों की तलाशी के दौरान जीशान का मोबाइल नहीं मिला है। जबकि उसकी बाइक घटनास्थल से करीब दस मीटर दूर श्मशान घाट के तालाब में पड़ी मिली।
विज्ञापन
6 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
बाइक का एक हिस्सा पानी में था तो दूसरा हिस्सा बाहर। पुलिस ने मौके से बाइक को बरामद कर कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया और सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान जीशान के परिजनों ने पुलिस को कस्बे के ही मोहल्ला नौरंगाबाद के रहने वाले युवक पर शक जताया है।
विज्ञापन
7 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक के फोन पर संपर्क किया तो उसका नंबर भी बंद आया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीम में गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
8 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
विधायक बोले, न्याय दिलाने तक परिवार के साथ खड़ा रहूंगा
एल्युमीनियम कारीगर जीशान की हत्या के बाद परिजनों का दर्द और गुस्सा दोनों सामने आया। घटना के बाद जब कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर उनके घर पहुंचे तो परिवार फफक पड़ा। परिजनों ने विधायक से साफ कहा कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है हमारे बेटे के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
9 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
जीशान के बड़े भाई इस्लाम ने रोते हुए विधायक से कहा कि उनका भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा था। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और अब तक हत्यारे खुले घूम रहे हैं। हमें कोई राजनीति की नहीं, बस न्याय चाहिए। परिवार की बातें सुनकर विधायक कमाल अख्तर ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा परिवार को न्याय दिलाने तक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।
10 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
बाइक तालाब में फेंक कर हत्यारोपियों ने की भटकाने की कोशिश
कस्बा उझारी का 22 वर्षीय एल्युमिनियम कारीगर जीशान शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। किसी को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी विदाई होगी। शनिवार की दोपहर जब उसका लहूलुहान शव बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी से मिला तो पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई।
11 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
लोगों का कहना है कि हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद भटकाने का प्रयास किया, बाइक को तालाब में डाल दिया। जीशान छह भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। मेहनतकश परिवार से ताल्लुक रखने वाला जीशान दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में बिल्डिंगों में एल्युमिनियम का काम कर परिवार की मदद करता था।
12 of 13
अमरोहा में जीशान हत्याकांड
- फोटो : संवाद
करीब आठ दिन पहले ही वह घर लौटा था। जीशान के परिवार के लोगों का कहना है कि जीशान की किसी से दुश्मनी नहीं थी। हमें यकीन नहीं हो रहा कि कोई इतनी बेरहमी से उसका कत्ल कर सकता है। कस्बे में अब यही चर्चा है कि आखिर जीशान की हत्या की वजह क्या थी निजी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या फिर कोई और राज?
जीशान की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
क्या मोबाइल में छिपा है हत्या का राज
परिजन बताते हैं कि जीशान मिलनसार और मेहनती था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अक्सर फोन पर बात करता रहता था। हत्या के बाद मोबाइल का न मिलना कई शक पैदा कर रहा है। मृतक के भाई इस्लाम का कहना है कि क्या जीशान ने किसी को पैसे उधार दिए थे और मोबाइल में सबूत मौजूद थे? क्या किसी दोस्त या परिचित से विवाद की चैट उसमें थी? या फिर हत्या से पहले किसी ने उसे फैक्टरी तक बुलाने के लिए कॉल की थी। मोबाइल सीडीआर इस बात पता चल सकता है।