फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लीवर और फेफड़े तक फटे, राजा के शरीर पर 40 वार, चाकू से गोद डाला शरीर; पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कांपे

Wed, 22 Apr 2026 02:39 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हुए दंपती हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। राजा और फराह के साथ हुई बर्बरता का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। राजा के हाथों पर सबसे ज्यादा घाव मिले हैं। लीवर और फेफड़े तक फट गए। फराह की गर्दन की नस कटी मिली। साथ ही सीने और हाथ पर भी निशान मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 21
मुरादाबाद में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में राजा और उसकी पत्नी फराह की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट बर्बरता बयां कर रही है। हमलावरों ने राजा पर चाकू से 40 वार किए थे जबकि चाकू के छह हमले में फराह की जान चली गई थी।

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रामगंगा किनारे स्थित एक कमरे के मकान में सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या उनके बच्चों के सामने ही चाकू से गोदकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड को चक्कर की मिलक में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर फहीम के बेटे फरजंद ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था।
विज्ञापन

2 of 21
मुरादाबाद में दंपती की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद
मंगलवार को पुलिस ने डॉक्टर के पैनल से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि राजा की गर्दन, पीठ, चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर चाकू से 40 वार किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 21
दंपती की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
राजा के हाथों पर सबसे ज्यादा 16 घाव मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि राजा ने खुद को बचाने के लिए चाकू को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके अलावा उसकी गर्दन की नस भी कट गई थी जबकि फेफड़े और लीवर भी फट गया।

4 of 21
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम - फोटो : संवाद
इन हमलों से उसके शरीर का खून बह गया था। उसके शरीर के अंदर खून फैल गया था। जिससे उसकी की मौत हुई। राजा की पत्नी फराह के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए थे। चार गर्दन पर और चेहरे के पास हैं जबकि एक सीने और एक हाथ पर है।
विज्ञापन

5 of 21
पीड़ित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
हमले में गर्दन की नस भी कट गई थी। फराह की अधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बता रही है कि हमलावर कितने गुस्से में थे और वह हत्या करने के इरादे से ही हमला कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 21
गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया - फोटो : संवाद
दिल्ली की ओर भागे फरजंद और उसके साथी
हत्या करने के बाद हत्यारोपी फरजंद और उसके साथी दिल्ली की ओर भागे हैं। हत्यारोपियों के मोबाइल की लोकेशन गाजियाबाद में मिली है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिल्ली और गाजियाबाद में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें नवाबपुरा, मुगलपुरा और शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में तलाश कर रही है।
विज्ञापन

7 of 21
मुरादाबाद में जाम के दाैरान पुलिस ने बातचीत करते परिजन - फोटो : संवाद
घटनास्थल पर ही चाकू फेंक गए भाग गए थे हत्यारोपी
राजा के भाई शुएब ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे भाई और साथी अनस को लेकर राजा के घर में घुसा था। आरोपियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी।

8 of 21
गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया - फोटो : संवाद
बच्चों की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो फरजंद, अनस और उसका चचेरा भाई मौके पर ही चाकू फेंक कर भाग गए थे। उसने उसने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन गली से होते हुए निकल गए थे।

9 of 21
मुरादाबाद में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चक्कर की मिलक चौराहे को एक घंटा रखा जाम, होता रहा हंगामा 
यूपी के मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद से चक्कर की मिलक के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। मंगलवार की शाम पांच बजे गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक भी हुई। 

10 of 21
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने मांग रखी कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही लोग शांत हुए। 

11 of 21
दंपती की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद पति पत्नी के शव घर ले जाए जा रहे थे। इससे पहले ही लोगों ने चक्कर की मिलक चौराहे पर जाम लगा दिया। वह शव रखकर जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

12 of 21
मुरादाबाद में गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
राजा के परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग आ गए थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें चौराहे से हटाने की कोशिश की तो वह भिड़ गए और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना, इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी आ गए।

13 of 21
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
पीएसी जवानों की टोली भी मौके पर बुला ली गई। लोगों ने पुलिस के सामने मांग रखी कि इस घटना में जितने भी लोग शामिल रहे हैं सभी का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। चौराहे पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही थी।

14 of 21
हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
इसी दौरान पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए पोस्टमार्टम से आ रही एंबुलेंस का रास्ता बदल दिया। एंबुलेंस पहले पीटीसी गेट के सामने से सपा कार्यालय होते हुए चक्कर की मिलक में राजा के घर पहुंचनी थी लेकिन चौराहे पर भीड़ होने की वजह से एंबुलेंस को डीआईजी कार्यालय के सामने से चक्कर की मिलक में होते हुए राजा के घर तक पहुंचा गया।

15 of 21
दंपती हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
चौराहे पर जाम लगा रहे लोगों को एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने समझाया कि एक आरोपी फहीम गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

16 of 21
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इसके बाद लोग यहां से शांत होकर राजा के घर पहुंच गए लेकिन यहां भी कई बार जाम लगाने की कोशिश की गई। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया था।

17 of 21
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
घटनास्थल पर ही चाकू फेंक गए भाग गए थे हत्यारोपी
राजा के भाई शुएब ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे भाई और साथी अनस को लेकर राजा के घर में घुसा था। आरोपियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी।

18 of 21
गलियों में तैनात रही पुलिस - फोटो : संवाद
बच्चों की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो फरजंद, अनस और उसका चचेरा भाई मौके पर ही चाकू फेंक कर भाग गए थे। उसने उसने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन गली से होते हुए निकल गए थे।

19 of 21
मुरादाबाद में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दिल्ली की ओर भागे फरजंद और उसके साथी
हत्या करने के बाद हत्यारोपी फरजंद और उसके साथी दिल्ली की ओर भागे हैं। हत्यारोपियों के मोबाइल की लोकेशन गाजियाबाद में मिली है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिल्ली और गाजियाबाद में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें नवाबपुरा, मुगलपुरा और शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में तलाश कर रही है।

20 of 21
मुरादाबाद में घटना के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
घटनास्थल पर ही चाकू फेंक गए भाग गए थे हत्यारोपी
राजा के भाई शुएब ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे भाई और साथी अनस को लेकर राजा के घर में घुसा था। आरोपियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

21 of 21
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
बच्चों की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो फरजंद, अनस और उसका चचेरा भाई मौके पर ही चाकू फेंक कर भाग गए थे। उसने उसने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन गली से होते हुए निकल गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें