फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना', पिता ने ही बेटे को उकसाया था; दंपती हत्याकांड में कबूलनामा

Wed, 22 Apr 2026 10:05 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दंपती की हत्याकांड में खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने ही बेटे को उकसाया था। आरोपी ने बेटे से कहा था कि मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना। मुख्य साजिश कर्ता फहीम ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि मैंने बेटे से बदला लेने को कहा था। हत्या करने के बाद घर पहुंचकर फरजंद ने कहा कि पापा आपके अपमान का बदला ले लिया। 
विज्ञापन
1 of 22
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपने बेटे फरजंद को हत्या के लिए उकसाया था। उसने फरजंद से कहा था कि अगर वह मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना। 

इसके बाद ही फरजंद ने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। फहीम ने पुलिस को बताया कि राजा ने रविवार को मुझे पीटा था। मेरा सिर भी फट गया था।
विज्ञापन

2 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या के मामले में सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी फहीम, आरिफ, नवाब, फरजंद, अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई राजा के भाई शुएब की तहरीर पर की है। 
विज्ञापन

3 of 22
हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता फहीम को सोमवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बैंक्वेट हाल का संचालन करता है। इसके अलावा वह आरिफ और नवाब के साथ मिलक में जमीन की खरीद फरोख्त का काम भी करता है। 

4 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
राजा पर बकाया थे 24 हजार रुपये 
तीनों ने एक साल पहले राजा को दो लाख 24 हजार रुपये में एक प्लॉट बेचा था। जिस पर राजा ने एक कमरा बना लिया था और उसमें में ही परिवार के साथ रह रहा था। राजा पर 24 हजार रुपये बकाया थे। 
विज्ञापन

5 of 22
घटना की जानकारी मिलने के बाद एकत्र हुए मोहल्ले के लोग - फोटो : संवाद
19 अप्रैल को वह राजा से अपने रुपये मांगने गया था। तब राजा भड़क गया और उसके साथ मारपीट की थी। राजा ने ईंट मार दी थी। जिससे उसके सिर और हाथ लहूलुहान हो गया था। वह अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। 

 
विज्ञापन

6 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
'तेरे जैसे जवान बेटे का होने का क्या फायदा'
इसी दौरान वहां बेटा फरजंद उसे देखने अस्पताल आया। इसी दौरान वहां नवाब, और आरिफ भी मौजूद थे। फहीम ने अपने बेटे को उकसाया था कि तेरे जैसे जवान बेटे का होने का क्या फायदा। तेरे पिता को राजा ने लहूलुहान कर दिया अगर मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना। 

 
विज्ञापन

7 of 22
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
तब फरजंद फहीम से बोला था कि पापा आपके अपमान का बदला लिया जाएगा। राजा को सबक सिखाने के बाद ही आपके सामने आऊंगा। सोमवार की रात राजा और उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद फरजंद अपने घर पहुंचा और उसने अपने पिता से कहा कि आपके अपमान का बदला ले लिया है। 

 

8 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी - फोटो : संवाद
कुछ देरी में पुलिस आ जाएगी। इससे पहले ही मैं निकल रहा हूं। इसके बाद फरजंद भाग गया था। मंगलवार की शाम पुलिस ने फहीम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

9 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
बुखार से तप रहा अब्बास, मां बाप के लिए सुबक रहे अफ्शा और आतिफ
पल भर में अपने मां बाप को खोने वाले अब्बास, अफ्शा और आतिफ अपनी दादी के पास हैं। मंगलवार को दिन भर अब्बास अपनी दादी की गोद में रहा। बुखार से तप रहा अब्बास बार बार अपनी मां को याद कर रहा है तो अफ्शा और आतिफ भी मां बाप के लिए सुबकते रहे। 

 

10 of 22
हत्या के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद
परिवार के साथ ही रिश्तेदार और परिचित भी इन बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अभी तो घर में आस पड़ोस के लोग और रिश्तेदार मौजूद हैं। 

 

11 of 22
पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एक दो दिन में सभी लोग अपने अपने घर चले जाएंगे। इसके बाद इन बच्चों का क्या होगा। राजा की मां रानी ने बताया कि अब्बास बुखार से तप रहा है। डॉक्टर से दवा भी ले ली गई लेकिन बुखार कम नहीं हो रहा है।

 

12 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
रामगंगा की जमीन पर कब्जा...प्लॉट बनाकर बेच रहे लोग
मुरादाबाद के सिविल लाइंस चक्कर की मिलक में धीरे धीरे रामगंगा की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कुछ दूसरी जगहों पर भी रामगंगा पाट दी गई है। दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों ने बोलना शुरू कर दिया है। 

 

13 of 22
मुरादाबाद में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चक्कर की मिलक के लोगों का कहना है कि हर साल रामगंगा नदी की जमीन पर फहीम और उसकी गिरोह में शामिल लोग रामगंगा की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। फिर प्लॉट बनाकर लोगों को बेचते हैं। 

 

14 of 22
गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया - फोटो : संवाद
कुछ साल पहले प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अवैध कब्जे और निर्माण हटाने गई थी लेकिन बुलडोजर नाले में फंस गया था। जिस कारण अभियान बीच में ही रोक दिया गया था। इसके बाद अधिकारी दोबारा उस क्षेत्र में नहीं गई है। 

 

15 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गुस्साए लोग - फोटो : संवाद
जिस कारण लगातार अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई जगह रामगंगा को पाट दिया गया। रामगंगा की जमीन में मकान बनने लगे हैं। लेकिन प्रशासन को यह खेल नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि पिछले कई साल से यहां यह कारोबार हो रहा है।
 

16 of 22
गुस्साए परिजन पुलिस से बात करते हुए - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में बच्चों के सामने मां बाप को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26 ) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

17 of 22
गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया - फोटो : संवाद
एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा (30) ने करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बना एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था। 

 

18 of 22
हत्या के आक्रोशित परिजन - फोटो : संवाद
राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (5) और डेढ़ साल के दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी। अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था। 

 

19 of 22
मुठभेड़ृ के बाद पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे। 

 

20 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल के बेटे अब्बास की तबीयत खराब थी और वह चारपाई पर लेटा हुआ था। जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ मकान के सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे आई और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया। 

 

21 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद
आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

22 of 22
पुलिस से बात करते परिजन - फोटो : संवाद
चाकू के दस से ज्यादा वार किए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी मुनिराज ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें