फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'माफ करना...मेरे स्कूल के प्यारे बच्चों', SIR के तनाव में जान देने से पहले वीडियो में फूट-फूट कर रोए बीएलओ

Mon, 01 Dec 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसआईआर का लक्ष्य पूरा न कर पाने के कारण तनाव में आए मुरादाबाद के भोजपुर के बीएलओ ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। जान देने से पहले का बताकर बीएलओ सर्वेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें वह रोते हुए     एसआईआर से हो रही परेशानी को बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 14
blo suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में बीएलओ सर्वेश सिंह ने सुसाइड नोट में अपने स्कूल के बच्चों के प्रति प्यार और दिल की कशमकश को दर्शाया है। उन्होंने लिखा मुझे माफ करना मेरे विद्यालय के प्यारे बच्चों। बहुत बहुत प्यार। मन लगाकर पढ़ाई करना मेरे बच्चों, दिल बहुत दुख रहा है। लिखते हुए मन नहीं मान रहा है। कुछ समय से आपको (बच्चों को) शिक्षण कार्य नहीं करा पाया। 

672 गणना फार्म एप पर भर लिए थे
सुपरवाइजर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 406 नंबर बूथ पर 1008 मतदाता हैं। बीएलओ सर्वेश सिंह ने 672 गणना फार्मों को एप पर डाउनलोड कर दिया था। चूंकि सर्वेश सिंह का कार्य बेहतर चल रहा था। इस कारण उनसे सवाल जवाब करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। एक सप्ताह पहले ही सर्वेश से उनकी बात हुई थी। ड्यूटी के प्रति सर्वेश काफी मुस्तैद रहते थे।
 
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में बीएलओ ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
202 बच्चे जाहिदपुर स्कूल में पढ़ते हैं
कंपोजिट विद्यालय जाहिदपुर सीकमपुर की अध्यापिका स्वाति ने बताया कि उनके शिक्षण संस्थान में 202 बच्चे हैं। पठन पाठन के लिए सात अध्यापक तैनात हैं। साथी अध्यापक के निधन की सूचना मिलने पर सभी अध्यापक पोस्टमार्टम हाउस पर चले आए ताकि साथ काम करने वाले सर्वेश सिंह के अंतिम दर्शन कर सके। प्रधानाध्यापक ही सिर्फ स्कूल में रह गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर अध्यापकों के साथ बच्चों का मन भी व्यथित है।
 
विज्ञापन

3 of 14
आत्महत्या करने वाले बीएलओ सर्वेश सिंह का फाइल फाटो - फोटो : अमर उजाला
जान देने से पहले वीडियो में फूट-फूट कर रोए बीएलओ
फंदे पर लटक कर जान देने से पहले का बताकर बीएलओ सर्वेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें वह रोते हुए     एसआईआर से हो रही परेशानी को बयां कर रहे हैं। दो मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में वह बोलते नजर आ रहे हैं मेरी मम्मी मेरे बाद मेरे बच्चों का ख्याल रखना। मुझसे नहीं हो पा रहा है। मेरी पत्नी बबली मुझे माफ कर देना। मैं तुम्हारी दुनिया से दूर जा रहा हूं। मेरी दीदी मेरे बच्चों का ख्याल रखना। फिर से बीएलओ फूट फूट कर रोने लगते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके मोबाइल से मिला है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
 

4 of 14
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमॉर्टम हाउस से गांव तक तैनात रही पुलिस
बीएलओ की आत्महत्या से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे तो उच्च अफसरों के आदेश पर एसडीएम सदर डॉ. राममोहन मीणा, सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारी परिजन, रिश्तेदार और शिक्षकों को समझाते रहे। देर शाम पुलिस सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 14
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह का परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भविष्य अनिश्चित... चार मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
यह केवल बीएलओ की मौत नहीं हुई है बल्कि बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। जिसने भी सुना बीएलओ की चार बेटियां हैं उनकी जुबां से बस एक ही सवाल निकला कैसे होगी इन बेटियों की परवरिश। परिजन, रिश्तेदार और स्टाफ के लोग बेटियों को लेकर बहुत परेशान नजर आए। बीएलओ सर्वेश सिंह के परिवार में पत्नी बबली के अलावा चार बेटियां तनिष्क (11), माही (8), नाइयू (5) और रूही (2) हैं। 
विज्ञापन

6 of 14
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह का परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वेश सिंह की मां सोमवती हैं जबकि छोटा भाई प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ काशीपुर में रहकर फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बीएलओ पिछले चार दिन से ज्यादा परेशान हुए तो बड़ी बेटी तनिष्क भी मां और परिवार के अन्य लोगों के साथ समझा रही थी कि पापा आप ज्यादा क्यों सोच रहे हैं सब ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 14
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह का परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों का कहना है कि सर्वेश सिंह घर में ही बोल रहे थे कि मेरे जाने के बाद मेरी बेटियों का क्या होगा। उनकी परवरिश कैसे होगी। उन्होंने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है। रविवार की सुबह उनके घर से लेकर पोस्टमार्टम और श्मशान तक लोगों के बीच यही चर्चा रही कि चार छोटी-छोटी बेटियां हैं। अब इनकी परवरिश कैसे होगी।
 

8 of 14
बीएलओ सर्वेश सिंह के आत्महत्या करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क पर जाम लगातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
आत्महत्या करने वाले बीएलओ की पहली शादी अमरोहा के डिडौली की रहने वाली सुमन से हुई थी। भोजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि सुमन ने शादी के एक साल बाद ही आत्महत्या कर ली थी हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद सर्वेश सिंह ने उत्तराखंड के कासमपुर निवासी बबली से शादी कर ली थी। बबली को सर्वेश सिंह से चार बेटियां हैं।

 

9 of 14
बीएलओ सर्वेश सिंह का सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद बीएलओ के शव को उनके घर ले जाया गया। इस दौरान शिक्षक, आस पड़ोस के गांवों के लोगों के साथ रिश्तेदार जुटे। गांव के श्मशान में ही उनके शव का अंतिम संस्कार किया। छोटे भाई प्रमोद ने मुखाग्नि दी।
 

10 of 14
बीएलओ सर्वेश सिंह का सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन पहले भी की कोशिश
थाना प्रभारी का दावा है कि शनिवार की रात सर्वेश ने अपने घर में ही फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया तब पंखे की पंखड़ियां टेड़ी हो गई थीं।
 

11 of 14
बीएलओ सर्वेश सिंह का सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीएलओ ने की खुदकुशी
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का लक्ष्य पूरा न कर पाने के कारण तनाव में आए मुरादाबाद के भोजपुर निवासी बीएलओ सर्वेश सिंह (42) ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह करीब चार बजे पत्नी और परिवार के लोगों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत मृत घोषित कर दिया। जान देने से पहले सर्वेश ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क पर महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए जाम भी लगाया। 

 

12 of 14
बीएलओ सर्वेश सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना इलाके के बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। एसआईआर के लिए उन्हें बूथ नंबर 406 का बीएलओ बनाया गया था। शनिवार की रात वह अपने कमरे में जाकर सो गए। उनकी पत्नी बबली, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के कासमपुर निवासी उनके साले अरुण कुमार और भगतपुर के डूंगरपुर निवासी भांजे मोनू उर्फ जितेंद्र कुमार देर रात तक सर्वेश सिंह के बताए एसआईआर के आंकड़ों की फीडिंग करते रहे।
तीसरे पेज में भी उन्होंने एसआईआर की वजह से तनाव में होने का कारण लिखा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

13 of 14
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह का परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सभी लोग सो गए। रविवार की सुबह चार बजे बबली जागीं तो देखा कि मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सर्वेश सिंह मौजूद नहीं हैं। बबली ने अपने भांजे और भाई को जगाया। उन्होंने घर में सर्वेश सिंह की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जंगल की ओर जाने लगे। तभी बाइक की लाइट में जितेंद्र ने सर्वेश को मकान से कुछ दूर बनी पशुशाला में फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

14 of 14
blo suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा गया और चार निजी अस्पतालों में दिखाया गया। सभी जगह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए। बीएलओ द्वारा आत्महत्या की जानकारी मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पड़ताल में तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। दो पेज में उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग और जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित करते हुए एसआईआर का लक्ष्य पूरा न होने से परेशान होने की बात लिखी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें