भाजपा नेता के भतीजे विनायक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने विनायक और उसके भाई पर हमला कर दिया था। उधर, भाई दूज के दिन विनायक के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में भाजपा नेता अनुराग सिंह के भतीजे विनायक सिंह (17) की हत्या करने के आरोपी विशाल कौशिक उर्फ पुले कौशिक और आकाश रावत उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य दो आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
उधर, छोटे बेटे विनायक की हत्या के बाद से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। आयुषी हर साल अपने भाइयों का तिलक कर भैयादूज मनाती थी लेकिन इस बाद छोटे भाई को भैयादूज पर तिलक करने की हरकत अधूरी रह गई। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह का परिवार शहर के कटघर बीच छोटा छत्ता मोहल्ले में रहता है।
विज्ञापन
2 of 6
विनायक सिंह
- फोटो : संवाद
उनके के बड़े भतीजे अभिषेक सिंह ने पड़ोस में रहने वाले विशाल उर्फ पुले कौशिक, उसके भाई अनंत कौशिक, चाचा अनिल शर्मा और आकाश रावत उर्फ सोना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है जिसमें अभिषेक ने बताया कि मंगलवार दोपहर विशाल से रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर उनका विवाद हो गया था।
विज्ञापन
3 of 6
विनायक के हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
इस विवाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त मामला शांत हो गया था लेकिन मंगलवार की शाम सात बजे आरोपी ने फिर से गाली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान वहां अभिषेक का छोटा भाई विनायक आ गया।
4 of 6
गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
उसने गाली गलौज का विरोध किया तो विशाल ने अपने भाई अनंत, चाचा अनिल शर्मा और आकाश रावत को बुला लिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर विनायक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आरोपी विशाल कौशिक उर्फ पुले कौशिक और आकाश रावत उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया हैं। दो आरोपी अनिल शर्मा और अनंत कौशिक की तलाश की जा रही है। भाजपा नेता अनुराग सिंह के बड़े भाई पवन कुमार सिंह के परिवार में उनकी पत्नी नीलम, बेटी आयुषी और बड़ा बेटा अभिषेक सिंह हैं।
चाकू के एक वार से फट गया था लिवर
कटघर थाने की पुलिस ने बुधवार को विनायक के शव का पोस्टमार्टम कराया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। बुधवार शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि विनायक के शरीर पर चाकू से एक वार किया गया था जिससे उसका लिवर फट गया और पेट में खून बह गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।