फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद एटीएम लूट: बैंककर्मियों से कई घंटे पूछताछ, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, नूंह-दिल्ली में दबिश

Thu, 27 Nov 2025 11:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एटीएम लूटकांड में पुलिस ने कुछ बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसके अलावा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और नूंह में दबिश दी गई है। एक बदमाश के दो करीबियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास से एटीएम उखाड़ ले जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पीएनबी के कर्मचारियों से पूछताछ की। जांच के लिए डीवीआर जब्त कर ली। बदमाशों की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीमों ने दिल्ली और हरियाणा के नूंह में दबिश दीं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं मुरादाबाद के एक बदमाश के दो करीबियों को पुलिस ने उठाया है। जांच में पुलिस को चार संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले हैं। दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम सोमवार की रात करीब तीन बजे तीन बदमाश उखाड़ ले गए।

विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला
सात लाख रुपये निकालने के बाद बदमाश क्षतिग्रस्त मशीन अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र में फेंक गए। इस मामले में बुधवार को पुलिस की टीम बैंक पहुंची। जहां बैंककर्मियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।

4 of 7
मुरादाबाद में एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस की तीन टीमें दिल्ली और हरियाणा के नूंह के लिए रवाना हो गईं। पुलिस को शक है कि वारदात को हरियाणा प्रांत के नूंह गिरोह ने अंजाम दिया है। टीमों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और नूंह में कई स्थानों पर दबिश दीं हैं। दूसरी ओर बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए मुरादाबाद से लेकर अमरोहा तक के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला है।
एटीएम मशीन की लूट: तीन घंटे शहर में घूमते रहे बदमाश, किसी ने नहीं रोका... ATM के अलार्म पर भी अलर्ट न हुई खाकी
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में एटीएम कक्ष - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एटीएम लूट की पूर्व की वारदातों में शामिल रहे मुरादाबाद के एक बदमाश के दो करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं जांच में चार संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस इन नंबरों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब नेशनल बैंक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की चार टीमें अपना काम कर रही है। आशंका है कि इस घटना को नूंह के गिरोह ने अंजाम दिया है। इस मामले में अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। कई बिंदुओं को आधार बनाकर जांच की जा रही है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद
UP: सात लाख रुपये से भरा ATM उखाड़कर ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर छिड़का स्प्रे, 42 किमी दूर फेंक गए मशीन.. Video
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना की जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
कार का नंबर फर्जी निकला
एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने में कार का इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज में यूपी 70 एफ 1966 नंबर लगी ब्रेजा कार दिखी है। जांच में यह नंबर हरियाणा के ही क्रेटा कार का निकला है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने फर्जी नंबर का प्रयोग किया है ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें