फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीन की लूट: तीन घंटे शहर में घूमते रहे बदमाश, किसी ने नहीं रोका... ATM के अलार्म पर भी अलर्ट न हुई खाकी

Wed, 26 Nov 2025 06:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

हैरानी की बात है कि एटीएम का अलार्म बजने के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। वहीं लोकोशेड स्थित एटीएम में वारदात के दौरान अलार्म नहीं बजा। इसी का नतीजा है बदमाशों ने लोकोशेड के पास दूसरे एटीएम को निशाना बना लिया।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद जिले में विशेष चौकसी के दावों पर एटीएम उखाड़ने की घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन बदमाश तीन घंटे तक शहर में कार से घूमते रहे लेकिन उन्हें किसी भी चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने नहीं रोका। हैरानी की बात है कि एटीएम का अलार्म बजने के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। वहीं लोकोशेड स्थित एटीएम में वारदात के दौरान अलार्म नहीं बजा। इसी का नतीजा है बदमाशों ने लोकोशेड के पास दूसरे एटीएम को निशाना बना लिया और उसे उखाड़कर आसानी से भाग गए। बदमाशों के लोकेशन गलशहीद, कटघर, सिविल लाइंस के अलावा मझोला में भी मिली है।
विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसओजी समेत चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस की टीमों ने स्मार्ट सिटी के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिससे सामने आया है कि तीन बदमाश स्लेटी कलर की ब्रेजा से रात करीब 12 बजे शहर में घुसे थे। इसके बाद गिरोह सोमवार की रात करीब ढाई बजे गलशहीद क्षेत्र के गांधी नगर में इंडियन बैंक के एटीएम पर पहुंच गया। यहां एटीएम में गार्ड मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है बदमाशों की कार यहां सात मिनट खड़ी रही। एक नकाबपोश बदमाश कार से उतरकर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की तो अलार्म बज गया। इसके बाद यहां से बदमाश भाग निकले और कटघर क्षेत्र में पहुंच गए। यहां दो मिनट रुकने के बाद कार से सिविल लाइंस क्षेत्र में पहुंच गए। लेकिन अलार्म बजने के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। उन्होंने लोकोशेड पुल के पास अपनी गाड़ी लगा दी और फिर एक बदमाश चेहरे पर नकाब लगाकर एटीएम बूथ के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने सबसे पहले एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया। इसके बाद एटीएम बूथ के अंदर लगे दो कैमरों पर भी स्प्रे कर दिया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कंटेनर डिपो है जहां देररात तक वाहन आते रहते हैं। कंटेनर डिपो गेट के पास ही चाय की दुकान है जहां भी रातभर लोग मौजूद रहते हैं लेकिन किसी को भी इस घटना की भनक नहीं लगी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दिल्ली की ओर भाग गए है। रास्ते में उन्होंने अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र में मशीन से रकम निकाल ली थीं।

4 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा से डेढ़ घंटे के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में
अमरोहा पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस को एटीएम मिलने की सूचना दी। मुरादाबाद से अतरासी के जंगल तक बदमाशों के आने से यह तो साफ हो गया कि बदमाशों की कार हाईवे पर टोल प्लाजा होते हुए उस स्थान तक पहुंची जहां एटीएम पड़ी मिली। सूचना पर मुरादाबाद पुलिस भी पहुंची गई। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अमरोहा पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए टोल प्लाजा से रात तीन बजे से साढ़े चार बजे तक करीब डेढ़ घंटा की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। इन्हीं फुटेज के माध्यम से बदमाशों की कार का पता लगाया जा रहा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में कार्रवाई मुरादाबाद पुलिस कर रही है। बदमाशों के सुराग लगाने के अमरोहा की भी तीन टीमें लगाई हैं। टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के वाहन का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले भी पीएनबी का एटीएम काटकर 16.74 लाख लूट ले गए थे बदमाश 
सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर मोरा की मिलक में पांच जुलाई 2020 की सुबह करीब साढ़े चार बजे कार सवार चार बदमाश गैस कटर से पीएनबी का एटीएम काटकर 16.74 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एटीएम के पास बैठे आशीष ऑटो मोबाइल्स के दो गार्डों को बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाश कांठ की ओर भाग गए थे। विवेकानंद अस्पताल के पास भी बदमाशों ने एक एटीएम उखाड़ने की कोशिश की थी लेकिन गार्ड की सक्रियता के कारण बदमाश पकड़े गए थे।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेवात और बदायूं के गिरोह पर शक, तलाश में जुटी पुलिस 
एटीएम उखाड़ने में बदायूं के ककराला और राजस्थान के मेवात, अलवर के बदमाश माहिर हैं। इन गिरोह ने देश के अलग-अलग शहरों में एटीएम उखाड़ने की घटनाओं को अंजाम दिया है। मुरादाबाद में वारदात करने के बाद बदमाशों ने अमरोहा में एटीएम को फेंक दी। इसके बाद वह दिल्ली की ओर भागे हैं जिससे माना जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह मेवात या अलवर का हो सकता है। पुलिस की एक टीम बदायूं के गिरोह पर भी काम कर रही है। हो सकता है बदमाशों पुलिस को चकमा देने के लिए बदायूं को सीधे रास्ते को न जाकर चुनकर दिशा बदल दी और ताकी पुलिस उन पर शक न करें। पुलिस की एक टीम दिल्ली, एनसीआर में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के रजबपुर में गन्ने के खेत में एटीएम मशीन देख हैरान रह गए लोग 
अमरोहा के गांव अतरासी के पास गन्ने के खेत में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने एटीएम मशीन पड़ी देखी। कुछ ही देर में यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने इसे मुरादाबाद की घटना से जोड़ते हुए तत्काल वहां की पुलिस को सूचना दी। अमरोहा पुलिस की तीन टीम में बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई हैं। मंगलवार सुबह रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने अमरोहा-अतरासी रोड से खेतों पर जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 400 मीटर दूर अतरासी गांव निवासी गबरू के गन्ने के खेत में एटीएम मशीन पड़ी देखी। कुछ देर में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अभिषेक यादव पुलिस के साथ पहुंचे।

8 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गन्ने के खेत में ही मशीन को तोड़कर रुपये निकालने का अनुमान
जिस गन्ने के खेत में एटीएम मिली वहां काफी दूर तक फसल पूरी तरह टूट गई। मौके पर हालात को देखकर लग रहा है कि एटीएम उखाड़ कर लाने वाले बदमाशों की संख्या करीब चार से छह रही होगी। एटीएम में की गई तोड़फोड़ और इधर-उधर पड़े पुर्जों को देखने से लग रहा है कि बदमाशों ने मशीन को यही तोड़कर नोट निकाले होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
42 किलोमीटर दूर फेंकी एटीएम मशीन, पुलिस ने खंगाले 200 कैमरों के फुटेज
बदमाश सिविल लाइंस के लोकोशेड से एटीएम उखाड़कर कार में रखकर 42 किलोमीटर दूर अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र में ले गए और यहां नोट निकालने के बाद एटीएम को वहीं फेंक दी। पुलिस टीमों ने मुरादाबाद से लेकर रजबपुर तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद टीमों ने गाजियाबाद तक 200 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली है जिनके जरिए पुलिस सामने आया है कि बदमाश दिल्ली की ओर भाग रहे थे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें