फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनने का उत्साह: डिलारी में सबसे अधिक 87.79% मतदान, मुरादाबाद ब्लाॅक रहा पीछे, वोट चोरी का आरोप भी लगा

Sat, 24 Oct 2026 11:20 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में मुरादाबाद जिले में 75.31 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 7696 शिक्षक मतदाताओं में से 5796 ने वोट डाले, जबकि 1900 शिक्षक मतदान से दूर रहे। डिलारी में सबसे अधिक 87.79 प्रतिशत और मुरादाबाद ब्लॉक में सबसे कम 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
1 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में विधायक चुनने के लिए शुक्रवार को मुरादाबाद जिले के शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। मुरादाबाद जिले में 75.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 5796 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा 87.79 फीसदी मतदान डिलारी और सबसे कम 66.34 प्रतिशत मतदान मुरादाबाद ब्लॉक हुआ।

1900 शिक्षक मतदान से दूर रहे। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के लिए जिले के कुल 7696 शिक्षक मतदाताओं के लिए 12 बूथ बनाए गए थे। इसमें सदर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक सात बूथ, बिलारी, ठाकुरद्वारा में दो-दो और कांठ तहसील में एक बूथ शामिल रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इस मतदान को लेकर शिक्षकों को खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के मंडी समिति, मुरादाबाद ब्लॉक और सदर तहसील परिसर में बने बूथों पर शिक्षकों की कतार देखने को मिली। दोपहर तक वोट डालने के लिए शिक्षक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

3 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम चार बजे तक जिले के 12 बूथों पर 5796 शिक्षकों ने मतदान किया। जो कुल मतों का 75.31 प्रतिशत है। इसमें 77.79 फीसदी पुरुष और 72.34 फीसदी महिलाएं रहीं। 1900 शिक्षकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा ब्लॉक डिलारी में बने बूथ पर वोट पड़े। यहां 87.79 फीसदी वोट डाले गए। जबकि सबसे कम 66.34 प्रतिशत वोट ब्लॉक मुरादाबाद के बूथ पर डाले गए। 

4 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी समिति और मुरादाबाद ब्लॉक में महिलाएं आगे 
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर महिला वोटर उत्साहित रहीं। 12 में दो बूथों पर मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। मंडी समिति में बने बूथ पर 80.91 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरुषों की संख्या 77.7 फीसदी रही। ऐसे ही मुरादाबाद ब्लॉक में बने बूथ पर भी मतदान करने में 71.83 फीसदी महिलाएं और 61.02 फीसदी पुरुष रहे।  
विज्ञापन

5 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चुनाव में वोट चोरी का आरोप, सपा ने उठाई चुनाव रद्द करने की मांग
शिक्षक एमएलसी चुनाव में डबल वोट और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। उन्होंने चुनाव रद्द करने और कथित फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

6 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जयवीर सिंह यादव ने दावा किया कि बिलारी में 12, कुंदरकी में सात, कांठ में 25 और डिलारी में चार डबल वोट पकड़े गए हैं। उनका आरोप है कि शिक्षकों के नाम दो-दो और तीन-तीन स्थानों पर दर्ज किए गए हैं। उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया की गंभीर खामी बताते हुए भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज भाजपा की नीतियों से नाराज है।
विज्ञापन

7 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी वजह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम कार्यालय से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी स्तर तक अधिकारियों पर चुनाव जिताने का दबाव बनाया जा रहा है। बिलारी में सपा विधायक फहीम इरफान ने भी इस मुद्दे को उठाया। 

8 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, एमएलसी चुनाव के मुरादाबाद प्रभारी फिरोज खान, महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, नौशाद पाशा, शाने अली शानू, दिव्यांशु सागर, वेदप्रकाश सैनी, हरपाल सैनी, जहांनउल्ला खान, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।  

9 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिले में किस बूथ पर कितने वोट पड़े

बूथ

पुरुष वोट

महिला वोट

कुल वोट

मतदान प्रतिशत

तहसील कार्यालय ठाकुरद्वारा

319

109

428

80.91%

ब्लॉक कार्यालय डिलारी

284

97

381

87.79%

तहसील कार्यालय कांठ

399

290

689

71.40%

ब्लॉक कार्यालय भोजपुर धर्मपुर

249

87

336

85.06%

ब्लॉक कार्यालय मूंढापांडे

114

44

158

73.15%

तहसील कार्यालय मुरादाबाद कक्ष-1

263

222

485

76.50%

तहसील कार्यालय मुरादाबाद कक्ष-2

323

267

590

75.93%

तहसील कार्यालय मुरादाबाद कक्ष-3

265

150

415

70.94%

ब्लॉक कार्यालय मुरादाबाद

382

436

818

66.34%

मंडी समिति मझोला

223

551

774

79.96%

ब्लॉक कार्यालय कुंदरकी डींगरपुर

226

121

347

74.30%

तहसील कार्यालय बिलारी

220

155

375

76.06%

कुल

3267

2529

5796

75.31%

विज्ञापन

10 of 10
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किस समय कितना रहा वोट प्रतिशत 
समय             वोट         प्रतिशत
सुबह          10:00 बजे    15.03
दोपहर        12:00 बजे    38.58
दोपहर          2:00 बजे    59.58
शाम            4:00 बजे     75.31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें