यूपी के मुरादाबाद में एक मैकेनिक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके मोबाइल से वीडियो मिला है। वीडियो में उसने कहा कि तूने बहुत परेशान किया है। तेरा हिसाब ऊपर होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 8
फरहत अली की जान गई। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के चकफाजलपुर निवासी मैकेनिक फरहत अली (20) ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मारने से पहले से फरहत अली ने अंदर से कमरा बंद लिया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो में किसी के लिए कहा कि तूने बहुत परेशान किया है। तेरा हिसाब ऊपर होगा और इतना कहकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनी तो परिजन खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। वीडियो चलता मिला लेकिन फरहत दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मोबाइल और बंदूक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
2 of 8
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजलपुर सरताज का बेटा फरहत पंजाब में एक कंपनी में काम करता था। बकरीद से चार दिन पहले वह घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि आठ दिन बाद फरहत की बहन आसिया की शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।
विज्ञापन
3 of 8
परिजनों से भी पूछताछ की गई
- फोटो : संवाद
शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आत्मघाती कदम उठाने से पहले फरहत अली ने लाइव वीडियो भी बनाया। जिसमें कह रहा है कि तूने मुझे और मेरे परिवार को बहुत परेशान किया। इसका हिसाब ऊपर होगा... और कलमा पढ़ने के बाद खुद को गोली मार ली।
4 of 8
फरहत अली
- फोटो : संवाद
कमरे में एक बच्ची की आवाज भी आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीओ अशोक कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटने के लिए घटना स्थल से फुटेज लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फरहत अली की माैत की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
इसके बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके मोबाइल से वीडियो चलता मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
फरहत अली
- फोटो : संवाद
ईद के त्योहार पर पंजाब से लौटा था फरत अली
मृतक फरत अली से पेशे से लिफ्टिंग गेट बनाने का कार्य करता था। वह पंजाब से ईद का त्योहार बनाने के लिए घर को लौटा था लेकिन घर में ऐसी क्या वजह से हुई और या फिर किसी ओर से वजह से उसको आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर कर दिया जिसके बावत पुलिस देर रात में छानबीन में जुटी नजर आई ताकि वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त लाईसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
7 of 8
फरहत अली की माैत की जांच
- फोटो : संवाद
आठ दिन बाद फरत की बहन की होनी है शादी
आत्मघाती कदम उठाने वाले फरत अली की बहन आसिया की आठ दिन बाद में शादी होनी है जिसको लेकर परिजन तैयारियां में जुटे थे लेकिन आकस्मिक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं शादी की तैयारियां को भी ग्रहण लग गया है और परिजन गम से बेहाल हो उठे हैं।
फरहत अली की माैत के बाद गमगीन महिला
- फोटो : संवाद
छह भाई बहनों में सबसे छोटा था फरत अली
मृतक फरत अली से अपने छह भाई बहन में सबसे छोटा था। बेटे की लहूलुहान शव देखकर उसकी मां फिरदौस और पिता सरताज गम से बेहाल नजर आए जिनको सगे सम्बंधी संभालते नजर आए। वहीं शव को देखने के लिए घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही है।