मुरादाबाद के गांवों में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
पानी उतरने के बाद धान खराब हो गए हैं। पशुओं के चारे की किल्लत है। उधर, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. नवदीप यादव ने हरपाल नगर, रनियाठेर, जैतपुर विसाहट, मिलक विसाहट रजोड़ा कन्नरदेव, हीरापुर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान लोगों ने बताया कि धान की फसल चौपट हो गई है। तेज धूप के बावजूद कई घर गिर गए हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से मुआवजा दिलाने की मांग की।