फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दी विवाद: काली मंदिर के महंत बने महाकाल गिरि, प्राचीन सिद्ध पीठ के हितेश्वर गिरि, दोनों काे प्रयागराज भेजा

Fri, 10 Apr 2026 10:32 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में जूना अखाड़े ने विवाद के बाद लालबाग काली माता मंदिर और प्राचीन सिद्ध पीठ नौ देवी काली माता मंदिर में नए महंत नियुक्त किए। महाकाल गिरि और हितेश्वर गिरि को महंत बनाया गया, जबकि वशिष्ठ गिरि और इच्छा गिरि को मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया। हटाए गए महंत सज्जन गिरि और राम गिरि का प्रयागराज स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जूना अखाड़े के फैसले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लालबाग काली माता मंदिर और प्राचीन सिद्ध पीठ श्री नाै देवी काली माता मंदिर में नए महंत की नियुक्ति कर दी गई। महाकाल गिरि को काली माता मंदिर और हितेश्वर गिरि को प्राचीन सिद्ध पीठ का महंत बनाया गया है। साथ ही महंत वशिष्ठ गिरि और महंत इच्छा गिरि मुख्य पुजारी बनाए गए हैं।

वहीं, यहां से हटाए गए महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि का स्थानांतरण प्रयागराज किया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा कराए जाने के दौरान काली माता मंदिर इलाके व लालबाग क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि गाजियाबाद और सेक्रेटरी महंत कंचन गिरि के नेतृत्व में अखाड़े के साधु-संत बुधवार सुबह 11 बजे लालबाग काली माता मंदिर पहुंचे थे।

मंदिर में बैठक आयोजित की गई थी। बताया जाता है कि बैठक में महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि के बीच पूर्व के विवाद पर सुनवाई की गई। बाद में महंत नारायण गिरि साधु-संतों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम से मुलाकात कर काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि और प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर के महंत राम गिरि को महंत पद से हटाने के जूना अखाड़े के फैसले से अवगत कराया।

विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही जल्द महंतों के रूप में नई नियुक्ति करने की योजना बताई थी। इसकी जानकारी होने पर महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि जूना अखाड़े के फैसले के विरोध में नजर आए। दोनों महंतों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर प्रवक्ता पर धनराशि मांगने का आरोप लगाया।

साथ ही बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के प्रशासन व पुलिस को महंतों को हटाए जाने की मिथ्या जानकारी देने का भी आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार शाम श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि और सेक्रेटरी महंत कंचन गिरि के नेतृत्व में कई साधु-संत मुरादाबाद पहुंचे।

काली माता मंदिर में बैठक की गई। इसके बाद महंत नारायण गिरि और महंत कंचन गिरि ने प्रमाणपत्र जारी कर महंत महाकाल गिरि को लालबाग काली माता मंदिर और महंत हितेश्वर गिरि को प्राचीन सिद्ध पीठ श्री नाै देवी काली माता मंदिर का महंत नियुक्त करने की घोषणा कर दी। 

साथ ही महंत इच्छा गिरि को काली माता मंदिर और महंत वशिष्ठ गिरि को प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया। बताया कि अखाड़ा 13 मणि की ओर से मंदिर में नियुक्ति की संख्या 11 भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोनों महंतों को कई बार भेजा था नोटिस, आचरण में नहीं आया बदलाव
प्रवक्ता महंत नारायण गिरि ने बताया कि जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज की ओर से महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि को कई बार नोटिस भेजा गया था लेकिन दोनों के आचरण में कोई परिवर्तन नहीं आया। महंत हरि गिरि के निर्देश पर बुधवार को काली माता मंदिर का दाैरा किया गया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद महंत हरि गिरि महाराज को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद दोनों मंदिराें में नई नियुक्ति कर दी गई।

4 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महंत सज्जन गिरि का स्थानांतरण दशाश्वमेध घाट व महंत राम गिरि का दत्त मंदिर  
जूना अखाड़ा के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि ने बताया कि महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि का स्थानांतरण प्रयागराज किया गया। महंत सज्जन गिरि को जूना अखाड़ा दशाश्वमेध प्रयागराज भेजा गया है। जबकि महंत राम गिरि को दत्त मंदिर जूना अखाड़ा प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
सेक्रेटरी महंत कंचन गिरि ने बताया कि जूना अखाड़े की ओर से काली माता मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। इस धनराशि से मंदिर में महंत निवास बनवाया जाएगा। साथ ही मंदिर की दूसरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महंतगणों ने डीएम व एसएसपी को भेजा पत्र
महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि कुछ धन लोभी, भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति और मंदिर संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से अखाड़े के पदाधिकारियों से मिलकर मंदिर व महंतों के विरुद्ध षडयंत्र कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद में काली मंदिर में गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार थानों की पुलिस रही माैजूद
 काली माता मंदिर में महंत हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ने की आशंका में बृहस्पतिवार को मुगलपुरा, नागफनी, कोतवाली और गलशहीद थाने की पुलिस तैनात रही। इस दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली सुनीता दहिया भी मौजूद रहीं। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि मंदिर में किसी तरह का विवाद न हो जाए। इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन

8 of 8
लालबाग काली माता मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद

शिक्षक पर फर्जी शिकायत कर मंदिर को हानि पहुंचाने का आरोप
महंत सज्जन गिरि ने शिक्षा विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर एक सरकारी शिक्षक पर फर्जीवाड़ा कर नाैकरी हासिल करने, मंदिर को मिले दान और धनराशि में हेराफेरी करके ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक ने बीमा करने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये हड़प लिए।

इसके बाद वह रोजाना मंदिर आने-जाने लगा। भक्तों से संपर्क साधकर मंदिर के नाम पर चंदा और दान लेना शुरू कर दिया। लाखों रुपये वसूल लिए। स्थिति स्पष्ट होने पर उसने मंदिर के लोगों धमकाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों के साथ मिलकर वह मंदिर की मर्यादा के खिलाफ कार्य करने लगा। मंदिर के महंतों के खिलाफ साजिश रचने लगा। फर्जी शिकायतें कर मंदिर को हानि पहुंचाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें