फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और चार बेटियों के एक साथ निकले जनाजे, आसमा के भाई आलम ने खोले चौंकाने वाले राज

Sat, 04 Jan 2025 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

संभल के हयातनगर इलाके में पांच जनाजे एक साथ निकले। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई हैं। काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोग हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को कोसते नजर आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी आलम की बहन आसमा और चार भांजियों के शव शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सरायतरीन के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किए गए। बृहस्पतिवार की देर रात शव सरायतरीन पहुंचे थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दफन के दौरान काफी संख्या में लोग शामिल रहे। एक ही परिवार के पांच जनाजों को देखकर हर आंख नम दिखाई दी और हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को कोसते नजर आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

 
विज्ञापन

2 of 10
मां-बेटियों के जानजे को लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
'वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं'
आलम ने कहा कि उसकी बहन 26 वर्ष पहले दुल्हन बनकर गई थी। ऐसा नहीं सोचा था कि उसके जनाजे को भी घर से ही लेकर कब्रिस्तान तक जाना पड़ेगा। आलम ने कहा कि बहन आसमा और चारों भांजी अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी पिता-पुत्र को सख्त सजा मिले। जिससे ऐसी कोई दूसरी घटना न हो सके। आलम ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
असद का परिवार, पिता के साथ मां व बहनें। - फोटो : अमर उजाला
कहा जब बहन की शादी हुई थी तब वह भी छोटे थे। बताया कि शादी के बाद आसमा के चार बेटी व एक बेटे का जन्म हुआ। शादी के बाद जब तक वह जिंदा रही, परेशानी ही उठानी पड़ी। अब बेटे और पति ने ही हत्या कर दी और रहम नहीं खाया। वहीं, दूसरी ओर पांच जनाजे घर से निकले तो एहतियाती तौर पर पुलिस सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही।
 

4 of 10
Lucknow Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।

 
विज्ञापन

5 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे सभी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।

 
विज्ञापन

6 of 10
होटल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से पिता-पुत्र को डर था कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार के लोगों का क्या होगा। साजिश के तहत दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। इसके बाद लखनऊ लाए थे।

 
विज्ञापन

7 of 10
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नए साल की पार्टी के नाम पर पिलाई शराब
साजिश के तहत आरोपी पिता-पुत्र ने परिवार से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने की बात कही। मंगलवार रात में पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई। आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई ताकि बेसुध होने पर उनकी हत्या की जा सके। शराब पिलाने के बाद मंगलवार रात दो बजे अरशद ने पिता के साथ मिलकर पहले मां अस्मा का ब्लेड से गला रेता। फिर हाथ की नस काट दी। 

 

8 of 10
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
गला रेतने के साथ ही हाथ की नस काटी
इसके बाद बहन अल्शिया और रहमीन का गला रेतने के बाद हाथ की नस काट दी। वहीं, बदर ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनाें के हाथ की नस भी काटी। वे चीख-चिल्ला न सके इसलिए सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। यही नहीं, कोई जिंदा न बचे इसलिए हाथ की नस काटने के बाद दुपट्टे से गला भी कसा था।

 

9 of 10
आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता को छोड़ा रेलवे स्टेशन, फिर पहुंचा पुलिस चौकी
हत्या के बाद बुधवार सुबह करीब 06:55 बजे दोनों आरोपी होटल से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों साथ निकलते दिखे हैं। अरशद ने पहले पिता को चारबाग स्टेशन छोड़ा। इसके बाद लोको पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम बदर की तलाश कर रही है। बदर अपना फोन होटल में ही छोड़कर गया है, जिसकी वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड और दुपट्टा बरामद कर लिया है।

 
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी अरशद - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में हत्या की वजह बताई
सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है, मैं अपने पूरे परिवार के साथ लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने के लिए मजबूर हूं। जब पुलिस को यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं अपनी बहनों और खुद को मार चुका होऊंगा। मैं अनुरोध करता हूं कि पुलिस हमारे मोहल्ले के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जिन्होंने उसके घर पर कब्जा कर लिया है। मैंने आवाज उठाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 10 दिनों से हम फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। उसने मोहल्ले में परेशान करने वाले कुछ लोगों के नाम लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें