फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने अपने अपमान का बदला ले लिया...', इस बात से नाराज इस शख्स ने किया था अमन का मर्डर; कातिल का कबूलनामा

Sun, 15 Jun 2025 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में श्रमिक नेता संजीव शुक्ला के बेटे की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी, उसके भाई समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी चेतन ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन
1 of 10
muradabad murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में श्रमिक नेता संजीव शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला (20) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के विवाद में ई-रिक्शा चालक चेतन गुप्ता ने अमन की हत्या की थी। 

हत्याकांड में शामिल चेतन के भाई पंकज गुप्ता और दोस्त विवेक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अमन ने उसकी पिटाई करने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में शामिल में चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन

2 of 10
अमन शुक्ला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के पैपटपुरा निवासी संजीव शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला का शव बुधवार की सुबह शांतिनगर में प्लॉट में पड़ा मिला था। गर्दन में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंगलवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। 
विज्ञापन

3 of 10
शोकाकुल अमन शुक्ला के परिजन - फोटो : संवाद
जांच के दौरान मझोला के लाइनपार ढक्का निवासी चेतन गुप्ता का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि एक माह पहले वह वह अपने साथी सूर्यनगर निवासी विवेक शर्मा के साथ ई-रिक्शा में बैठकर जा रहा था। रास्ते में अमन शुक्ला मिल गया। चेतन ने अमन से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा तो उसने मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। 

4 of 10
muradabad murder - फोटो : संवाद
'पिटाई का वीडियो वायरल होने से अपमान हुआ'
इसके बाद अमन के दोस्त अनुज ठाकुर ने चेतन को समझौता कराने के लिए लाइनपार में बुला लिया था। आरोप है कि अमन ने उसकी पिटाई की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने कुबूला है कि पिटाई का वीडियो वायरल होने से उसका अपमान हुआ था। इसी अपमान का बदलना लेने के लिए उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।  एसपी सिटी ने बताया कि चेतन गुप्ता, उसके भाई पंकज गुप्ता और विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अनुज ठाकुर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
मैंने अपने अपमान का बदला ले लिया
हत्यारोपी चेतन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने भाई पंकज गुप्ता को हत्याकांड से पहले बताया कि अमन ने उसकी पिटाई करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे उसकी बहुत बदनामी हो रही है। पंकज ने चेतन को तमंचा लाकर दिया और हत्या करने के लिए उकसाया था। हत्या करने के बाद चेतन अपने घर पहुंचा और अपने भाई को पूरी जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि भाई मैंने अपने अपमान का बदला ले लिया है। इसके बाद पंकज ने उसे दूसरा मोबाइल और सिम देकर अपने घर से भगा दिया।
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
चेतन के दोस्त ने अमन को देर रात तक पिलाई शराब 
चेतन ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर अमन की हत्या की साजिश रची थी। दस जून को अनुज ठाकुर ने चेतन को फोन कर बताया कि अमन शराब पीने की बात कह रहा है। तब चेतन ने अनुज को 500 रुपये दिए और शराब पिलाने के लिए भेज दिया था।
 
विज्ञापन

7 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
अनुज अमन के साथ जंगल में जाकर शराब पीने लगा। करीब 11 बजे शराब पीने के बाद जब दोनों वापस शांतिनगर में आए तो चेतन गुप्ता और उसके दोस्त विवेक शर्मा ने अमन को पकड़ लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

8 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद
यह था मामला
मुरादाबाद में ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन (एआईयूटीयू) के जिला सचिव संजीव शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला (20) की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमन मंगलवार की शाम से लापता था। बुधवार सुबह उसका शव मझोला क्षेत्र में ढक्का रोड पर शांति नगर में एमडीए की आवासीय कॉलोनी के पास प्लॉट में पड़ा मिला। मौके पर युवक का फोन नहीं मिला, लेकिन उस पर लगातार कॉल जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से शाहजहांपुर के जलालनगर निवासी संजीव शुक्ला मझोला के पैपटपुरा में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में बेटा केशव, अमन और एक बेटी व पत्नी मीना हैं। संजीव शुक्ला मझोला क्षेत्र में ही फर्म में नौकरी करते हैं। 

9 of 10
गश्त करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा अमन मंगलवार शाम करीब पांच बजे किसी का फोन आने पर मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी इंतजार के बाद भी अमन नहीं आया तो पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। 

रंजिश में खूनी खेल: तांत्रिक की गला रेतकर हत्या, टांगों और प्राइवेट पार्ट पर भी वार, हर एक अंग को गोद डाला

विज्ञापन

10 of 10
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार सुबह करीब छह बजे लोगों ने मझोला क्षेत्र में ढक्का रोड पर शांति नगर में एक प्लॉट में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर संजीव शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और अपने बेटे अमन के शव की पहचान की। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें