कुंदरकी उपचुनाव में 57.70% मतदान के दौरान सपा-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर वोट लूटने का आरोप लगाया, जबकि मतदाताओं को रोकने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल निलंबित और आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से हटाए गए। प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटिंग होने के साथ कुंदरकी में अब तक हुए तीन चुनावों में इस बार सबसे कम मतदान हुआ।
कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को सपा-भाजपा के उम्मीदवारों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दाैरान मतदाताओं को धमकाने और उन्हें वोट डालने से रोकने के आरोप में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने प्रशासन पर वोट लूटने का आरोप लगाते हुए मतगणना के बहिष्कार का एलान किया है। उपचुनाव के लिए मॉकपोल के बाद बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में 13.61 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच कुंदरकी स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान और पुलिसकर्मियों से जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
3 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि प्रशासन मतदाताओं पर दबाव बना रहा है। इसके कारण मतदाता सहम गए हैं। पुलिस पर बैरिकेडिंग लगाकर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया। विवाद के बाद सपा प्रत्याशी अन्य मतदान केंद्रों पर चले गए।
4 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मतदाताओं को जगह-जगह रोकने और उनकी वोटर आईडी चेक करने की भी शिकायतें पुलिस प्रशासन को मिलीं। कुंदरकी मतदान केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही ने मतदाताओं की आईडी चेक की।
विज्ञापन
5 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। शिकायत मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने विपिन सिरोही को निलंबित कर दिया। दोपहर में कुछ सुस्ती दिखी, लेकिन शाम को फिर बूथों पर मतदाताओं की कतारें दिखीं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह के मुताबिक कुंदरकी विधानसभा सीट पर कुल 57.70 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
6 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उपचुनाव रद्द करने की मांग
सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने कुंदरकी उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना के बहिष्कार का एलान कर दिया। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। सपा प्रत्याशी का आरोप है कि पहले ही 25 हजार से अधिक लोगों की वोटर आईडी इकट्ठा कर ली गईं थीं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और बाहर से आए लोगों ने फर्जी तरीके से वोटिंग की है।
विज्ञापन
7 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बहुल गांवों में पुलिस ने मतदाताओं को वोट डालने से रोका और बीएलओ ने एक वर्ग विशेष को मतदाता पर्ची तक नहीं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई एक विशेष मतदाता पर्ची से ही वोट डलवाने का खेल चलता रहा। उन्होंने असंवैधानिक तरीके से कराए गए उपचुनाव को रद्द करने और पुलिस को हटाकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती करके दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
8 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
रामवीर का दावा, 50 हजार वोटों से जीतेंगे
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। सपा ने मुस्लिमों का उत्पीड़न किया है। वह अपनी हार से डरे हुए हैं, इसलिए आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोपोंं का कोई मतलब नहीं है। सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। मतदान केंद्रों का दाैरा करने के बाद उन्होंने दावा किया कि वह 50 हजार मतों से जीतेंगे।
9 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
तीन चुनावों में कुंदरकी में सबसे कम मतदान
उपचुनाव में कुंदरकी भले ही 57.72 फीसदी मतदान के साथ प्रदेश में नंबर वन बन गया। लेकिन पिछले तीन चुनावों में मतदान प्रतिशत का यह आंकड़ा सबसे कम है। इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 70.9 मतदान हुआ था। वर्ष 2012 में कुंदरकी विधानसभा सीट पर 70.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के चुनाव कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के 71.1 फीसदी वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया था।
10 of 12
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ 0.2 फीसदी वोट की वृदि्ध दर्ज की गई थी। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा घटकर 70.10 फीसदी पहुंच गया था। लेकिन इस उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट आई। पिछले चुनाव की तुलना में यह गिरावट करीब 12 फीसदी की रही। उपचुनाव में कुंदरकी विधानसभा में 57.72 प्रतिशत वोट पड़े। जो पिछले तीन चुनावों में सबसे कम है।