मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर देहात तक के कृष्ण मंदिरों में रात भर आयोजन हुए। पुलिस लाइन और पीएसी में भी आयोजन की धूम रही।
विज्ञापन
1 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में शहर से लेकर देहात तक धूमधाम से श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। रात में जैसे ही ब्रज के नटखट कन्हाई ने जन्म लिया तो श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। शहर में हुए आयोजनों में टाफियां, खेल-खिलौने बच्चों में लुटाए गए। इसी दौरान घर-घर में भी भजन कीर्तन गाए गए। लाला के जन्म की खुशियां बांटकर प्रसादी ग्रहण की। घरों से लेकर मंदिरों तक दिनभर पूजा-पाठ का दौर चला।
विज्ञापन
2 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने दिन में उपवास रखा और शाम को कीर्तन किया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, फूलों और झालरों से विहंगम तरीके से सजाया गया था। झांकियों के दर्शन के लिए शाम से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। रात के जैसे ही 12 बजते ही घड़ियाल और लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण गूंजने लगा। पंच द्रव्य से लाला का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
3 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
आरती उतारकर, धूप दीप दिखाकर लाला की नजर उतारी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घर से बनाकर लाई गई पंजीरी, माखन-मिश्री, मेवा, फल आदि से अपने कान्हा जी को भोग लगाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन गाकर भगवान का गुणगान किया। लड्डू गोपाल का जन्म होते ही चारों ओर खुशियां मनाई गईं।
4 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। मंदिरों में रासलीला और बाल लीला के मंचन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लोगों ने भगवान के अलौकिक श्रृंगार और मंदिरों की सजावट की भव्यता को सेल्फी के रूप में अपने मोबाइलों में कैद किया।
विज्ञापन
5 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
लड्डू गोपाल को लगाया माखन का भोग
श्री महाकालेश्वर धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण के जन्म के प्रसंग का वर्णन किया गया। इसके बाद लड्डू गोपाल का अभिषेक कर उन्हें माखन का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और बधाई गायी। इस दौरान ओमसंस परिवार व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
6 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मोहा मन.
श्री शिवहरि मंदिर रामगंगा विहार में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को कीर्तन की धूम रही। इसके बाद कॉलोनी के बच्चे राधा-कृष्ण और भगवान गणेश के स्वरूप में सजकर पहुंचे। एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रात को 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। पूजन पंडित नारायण जोशी ने करवाया। इस दौरान नवीन विश्नोई, अंजू शर्मा, सारिका शर्मा, शैलेंद्र वाष्र्णेय, सागर शर्मा, पारस शर्मा, विका शर्मा, बरखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
7 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजाई गईं झांकियां
श्री राधा कृष्ण मंदिर दिल्ली रोड पर फूलों से सजे दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शनिवार सुबह से मंदिर के कपाट खुल गए थे। इसके बाद से ही श्रृद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। शाम को बाहर दिल्ली रोड तक भीड़ लग गई। भव्य रूप से भगवान की झांकी सजाई गई थीं। पूजन के बाद बधाइयों का दौर शुरू हुआ और रंगारंग तरीके से नंदोत्सव मनाया गया। कीर्तन मंडली के संग एक के बाद एक बधाई गाकर माहौल में समां बांध दिया। रात को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
8 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद मॉर्डन अकादमी के बच्चों ने वो है अलबेला, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने गोपी मनोहर श्याम गोविंद, केसीएम स्कूल के बच्चों ने मन मंदिर में सजे बिहारी, ग्रीन मिडोज स्कूल के बच्चों ने मधुबन में जो कन्हैंया गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
9 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रुक्मिणी-सत्यभामा संवाद विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों व पुलिसकर्मियों ने सुरीली आवाज में भजन सुनाए। इस दौरान डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, सभी सीओ, थाना प्रभारी और आरआई मौजूद रहे।
10 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
23 वाहिनी पीएसी के श्री हनुमान प्राचीन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। पीएसी कर्मियों ने अपने स्तर पर आकर्षक झांकियां बनाई थीं। सूप में कन्हैया को रखकर यमुना पार करते वासुदेव, कारागार, उसके बाहर बैठे नटखट नंद गोपाल, शेषनाग, पूतना वध, अघासुर वध, कंस वध, बकासुर वध, मटकी फोड़ते हुए आदि झांकियां मन मोह रही थीं। पीएसी कर्मियों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के भक्तों ने भी भगवान के दर्शन किए।
11 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी कर्मियों ने सुरीले भजन सुनाकर मन मोह लिया। इसके साथ ही पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों ने सभी भगवान के स्वरूप में सजकर पहुंचे। रासलीला के अलावा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रात 12 बजे कृष्ण जन्म हुआ। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के बाहर मेला लगा था। मंदिर मार्ग में खिलौने और चाट पकौड़ी की दुकानें लगी हुई थीं। बच्चे और उनके माता-पिता मेले का भरपूर आनंद उठाया।
12 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ की तर्ज पर बनाए गए बाबा बर्फानी
मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में भव्य सजावट की गई। मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया था। पंडित हरिदत्त शास्त्री ने विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद शनिवार को भी श्रद्धालु लड्डू गोपाल के दर्शन करने के लिए आते रहे। उन्होंने भगवान को झूला झुलाया। शाम को आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
13 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में आकर्षण का केंद्र अमरनाथ के बाबा बर्फानी की तर्ज पर बनाए गए चार हिमलिंग रहे। सबसे बड़े हिमलिंग की ऊंचाई 13 फीट रही। पंडित हरीदत्त शास्त्री ने बताया कि वर्ष 2001 से मंदिर में बाबा बर्फानी का स्वरूप बनाया जाता है।
14 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण को लगाए गए 56 भोग
अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्णा भावनामृत संघ इस्कॉन मुरादाबाद द्वारा धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। भक्तों ने आनंदपूर्वक भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद सभी ने भगवान कृष्ण की कथाओं का श्रवण किया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीला बहुत ही विस्तार से समझाई। प्रबंधक उज्ज्वल सुंदर दास ने कहा कि इस भौतिक संसार में दुख ही दुख हैं। अगर आपको परम आनंद लेना है तो श्रीमद्भागवत का पठन और श्रवण करें।
15 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
जगन्नाथ वाले देव, सुभद्रा महारानी की झांकी, गोवर्धन लीला, पूतना वध, आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया और 56 भोग लगाए गए। मुख्य अतिथि एसपी सिटी रणविजय सिंह, मुकुल अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता, मानिक मिगलानी, मनीष मित्तल, महामुनि दास, शरण प्रिया दास, अचिंत्य कृष्ण दास, राधिका माधव दास, राधा कांत गिरधारी दास, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
16 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगी झालरों से सजा मंदिर
राधा-कृष्ण मंदिर चौराहा गली के मुख्य पुजारी पंडित पुष्पराज भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया था। भगवान बालगोपाल का महाभिषेेक पंडित पुष्पराज शास्त्री और आयुष शास्त्री के द्वारा कराया गया। मुख्य यजमान केपी खन्ना, अमित गोयल, नितिन खन्ना, नितिन अग्रवाल, विवेक रस्तोगी आदि रहे। मंदिर को फूलों गुलाब, गेंदा, चमेली आदि के फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। शनिवार रात साढ़े नौ बजे श्रद्धालु लड़्डू गोपाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
17 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्म से ही प्रतिभावान थे- आचार्य अनुज शास्त्री
आर्य समाज स्टेशन रोड पर दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। आचार्य अनुज शास्त्री ने वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य कुलदीप विद्यार्थी ने श्रीकृष्ण के सद्चरित्र से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सांसद रुचिवीरा, विशिष्ट अतिथि अधिसाशी अभियंता प्रमोद कुमार यादव रहे।
18 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म से ही प्रतिभावान रहे। श्रीकृष्ण शारीरिक रुप से दक्ष और निपुणता से पूर्ण थे। इस दौरान ज्ञानेंद्र गांधी, डाॅ अभय श्रोत्रिय, रमेश सिंह आर्य, डाॅ. आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
19 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्री कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन
राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा संचालित हिन्दू संस्कार केन्द्र काली माता मंदिर देहरी गांव में श्री कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोई माखन खाते हुए, कोई बंशी बजाते हुए, कोई घुटनों चल रहा था तो कोई राधा के रूप में दर्शकों का मन मोह रही थी। इस दौरान संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी, संयोजक पुजारी महेंद्र, आचार्य कामेश्वर मिश्रा, तेज नारायण मिश्रा, भारत, राधव दास आदि मौजूद रहे।
20 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
दुग्धाभिषेक रहा आकर्षण का केंद्र
कांशीराम नगर स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य पुजारी द्वारा नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के द्वारा विधिवत पूजन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री कृष्ण भगवान का भक्तों द्वारा किया गया दुग्धाभिषेक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
21 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सुंदर सुंदर बालक-बालिकाओं का श्रीकृष्ण के बाल्य रूप में आगमन हुआ। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, नगर पालिका बिलारी चेयरमैन रघुराज यादव, ट्रस्टी राधे श्याम यादव, डॉ बृजपाल सिंह यादव, एसएस यादव, पुष्प यादव, प्रत्युष यादव आदि मौजूद रहे।
22 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मूंढापांडे में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली झांकी
कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। चौखुटा तालाब के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर सुबह हवन आयोजित गया। शाम को राधा कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे झांकी में शामिल हुए। कलाकारों ने नृत्य कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। झांकी साप्ताहिक बाजार, हाईवे सहित विभिन्न रास्तों से होकर मंदिर पर पहुंची। इस दौरान प्रधान शिवकुमार राघव, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, पिंकेश कुमार, अंकित चौहान, नितिन कुमार, पिंटू गिरि आदि उपस्थित थे।
23 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने 35 गोशालाओं में जन्माष्टमी मनाई
मुरादाबाद जिले के अधिकारियों ने 35 गोशालाओं में जाकर गोवंशों को फूल माला पहनाकर उनको गुड़ चना खिलाए। डीएम अनुज सिंह और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने अधीनस्थ अधिकारियों को गोशालाओं में जाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिए थे।
24 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि जिले के अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों ने गो आश्रय स्थलों का भ्रमण किया है। डीएम ने गो आश्रय स्थलों पर गो पूजन एवं गो सेवा कार्यक्रम कराने के लिए डीएम ने 35 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
25 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश पर जनपद के सभी 35 गो आश्रय स्थलों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताया कि गो पालन सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी आधार है।
26 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
नोडल अधिकारियों में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, सभी बीडीओ , उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं गो सेवक मौजूद रहे।
27 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पाकबड़ा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
पाकबड़ा में शनिवार को नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के बड़ा मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, कलारिया महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के झूले सजाए गए और आकर्षक सजावट की गई। जगह-जगह भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
28 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
नगरवासियों ने जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में पर्व मनाया। नगर के साथ-साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर कला, बकानिया, महलकपुर, बागडपुर, लोदीपुर, गिंदोड़ा, गुरेठा, पाठ वाली मिलक, उमरी और नानकवाड़ी गांवों में भी जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
29 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सर्वेश कुमार गुप्ता, अमन शर्मा, सुशांत शर्मा, वरुण गुप्ता,कृष्ण अवतार गुप्ता, मास्टर आनंद प्रकाश, श्याम रुहेला, महेंद्र गुप्ता, रिंकू गोस्वामी, लवी रुहेला, प्रमोद कुमार, कुलदीप सिंह, अंकुर प्रजापति, जसराम सिंह सैनी, सुनील शर्मा, मनीत शर्मा, अनंत कौशिक, विवेक कौशिक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा गोशाला में लोगों ने की गोसेवा
कान्हा गोशाला में शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गो सेवा की। इस अवसर पर गोशाला में पूजन और हवन भी हुआ और हरे चारे का वितरण किया गया। गोशाला में गोबर से निर्मित इको फ्रेंडली दीपक और खाद जैसे उत्पादों की लोगों ने खरीदारी की। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि वह इन उत्पादों को अपने जीवन में अपनाएंगे और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। गोशाला में मौजूद गोसेवकों को मिठाई बांटी गई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।