संभल में तनाव के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत पूरे जिले में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से हालात सामान्य हो रहे हैं। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजामों और संवाद से शांति बहाली की उम्मीद है।
संभल में तनाव के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत पूरे जिले में नमाज शांति के साथ अदा की गई। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में हालात सामान्य हैं और प्रशासन लगातार लोगों से संवाद कर विश्वास कायम करने की कोशिश कर रहा है। मंडलायुक्त ने मीडिया से कहा कि पूरे जिले में नमाज शांति से अदा की गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
2 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
नागरिक प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। हमारे लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान ने संभल पथराव मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि मस्जिद के सर्वे मामले की सुनवाई जिला अदालत में रोककर इसे सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
3 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
उन्होंने 'प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट' के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। बाबर के समय मस्जिद निर्माण को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वह गलत हैं। मस्जिद पहले से वहां थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
4 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करती है। समाजवादी पार्टी इन्हें तोड़ने का काम करती है। मैं चेतावनी देता हूं कि दंगाई और उपद्रवी माहौल न बिगाड़ें, अन्यथा उनकी पार्टी डूब जाएगी। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब संभल में पुरानी मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए पथराव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और जिले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि नमाज शांतिपूर्वक अदा हो और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
6 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
जिले में शांति कायम रखने के प्रशासन के प्रयासों और नागरिकों के सहयोग से हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। संभल के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि शहर जल्द ही अपने पुराने सौहार्दपूर्ण माहौल में लौट आएगा।
विज्ञापन
7 of 12
संभल में हिंसा के बाद गश्त करते कमिश्नर और डीआईजी
- फोटो : संवाद
संभल में इंटरनेट बहाल, इलाकों में पुलिस गश्त जारी
हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम चार बजे बहाल कर दी गईं। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम शुक्रवार की नमाज के शांतिपूर्वक संपन्न होने के कुछ घंटों बाद उठाया गया। शाही जामा मस्जिद और जिले के अन्य इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल के बीच लोगों ने नमाज अदा की।
8 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी करते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए। संभल में इंटरनेट सेवाओं की बहाली से जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।
9 of 12
संभल में हिंसा के बाद गश्त करते डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद
बाजारों से रौनक गायब... गलियों में पसरा मातम
सांप्रदायिक तनाव और हिंसा से जूझने के बाद संभल के लोग अब शांति और सामान्य स्थिति की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराए जाने के बाद भड़की हिंसा के कारण यह छोटा सा शहर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया।
10 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात
- फोटो : संवाद
19 नवंबर को संभल की एक अदालत ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था। याचिका में दावा किया गया कि मस्जिद के स्थान पर पहले एक हरिहर मंदिर था। जिसे 1526 में मुगल शासक बाबर ने ध्वस्त कर मस्जिद बनवाई थी। इसके बाद 24 नवंबर को मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं। पत्थरबाजी और आगजनी में पांच लोगों की मौत हो गई और बीस लोग लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
11 of 12
संभल जामा मस्जिद में नमाज के लिए जाते लोग
- फोटो : PTI
जामा मस्जिद के प्रमुख जफर अली ने कहा कि हमने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। शुक्रवार की नमाज शांति से पूरी हुई। यह हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी शांति कायम रहे।माज के दौरान मस्जिद के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मस्जिद और उसके आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हिंसा के बाद संभल का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।