फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iram murder case: पति ही निकला मुरादाबाद की इरम का हत्यारा, नैनीताल ले जाकर होटल में खिला दिया था सल्फास

Sun, 20 Aug 2023 11:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/ नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल पुलिस की हिरासत में आरोपी पति - फोटो : संवाद

मुरादाबाद की इरम की हत्या उसके पति ने ही की थी। वह इरम को घुमाने के बहाने नैनीताल लेकर गया था। मौका पाकर उसने उसे होटल में सल्फास खिला दिया था। इसके बाद सभी साक्ष्य नष्ट कर वह भाग निकला था। नैनीताल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल में होटल के कमरे में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
एक अगस्त को मुरादाबाद निवासी इरम की लाश नैनीताल के एक होटल में मिली थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान करते हुए उसके पति गुलजार पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने इरम का बिसरा जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिया था। बिसरा की रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
होटल के कमरे में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
रविवार को नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट में सल्फास के सेवन से इरम की  मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोपी मोहम्मद गुलजार निवासी करूला रहमत नगर गली नंबर- 4 नियर गुलाम ए रसूल मस्जिद थाना कटघर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।  

4 of 6
नैनीताल में होटल के कमरे में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

इरम पर बना रहा था मुकदमा वापस लेने का दबाव

बिसरा रिपोर्ट व पुलिस की तहकीकात में कई तथ्य सामने आए हैं। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पूर्व से ही मो. गुलजार का आपराधिक इतिहास रहा है। गुलजार के खिलाफ पूर्व से ही मारपीट अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में इरम ने गुलजार के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

5 of 6
होटल के कमरे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

गुलजार की दूसरी पत्नी थी इरम

पुलिस तहकीकात में पता चला है कि मो. गुलजार ने इरम से दूसरा निकाह किया था। पूर्व की पत्नी से गुलजार को दो बच्चे हैं। इरम की मौत के 20 दिन बाद भी उसके मोबाइल का पता नहीं चल पया है। एसओ ने बताया कि आरोपी ने होटल से खाने व कई चीजों को कमरे से कूडे़ के बहाने फेंक दिया था जिसमें इरम का मोबाइल भी था। मोबाइल की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होटल के कमरे में मिला शव - फोटो : Amar Ujala

यह था मामला 

पुलिस ने नैनीताल के एक होटल में एक अगस्त को महिला पर्यटक इरम खान की मौत का खुलासा कर दिया है। बिसरा रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि इरम के साथ होटल में ठहरे मो. गुलजार ने ही सल्फास देकर उसकी जान ली थी। पुलिस ने गुलजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

20 दिन पहले मुरादाबाद निवासी गुलजार वहीं की इरम खान को लेकर तल्लीताल के एक होटल में ठहरा था। पुलिस की मौजूदगी में होटलकर्मियों ने दरवाजा खोला तो बेड पर इरम का शव पड़ा था जबकि गुलजार फरार था। नैनीताल पहुंची इरम की मां जुबेदा खातून, बहन फरहीन और ममेरे भाई शारिक ने पुलिस को बताया था कि गुलजार एक साल से इरम को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें