299 सब इंस्पेक्टर रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी का मैदान दीक्षांत समारोह के लिए सजाया गया। परेड की सलामी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। इस दौरान सीएम योगी ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को सफलता के मंत्र दिए। इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के परिवार भी वहां पहुंचे। यहां कई तस्वीरें सामने आईं, किसी के खुशी के आंसू आ गए, किसी ने कहा कि पापा मेरे सिंघम, तो किसी ने कहा कि वर्दी मेरी शान तुम्हारी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पति का कैप ठीक करतीं एसआई पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए हरजीत सिंह बिजनौर के सकतलपुर मिलक के रहने वाले हैं। 23 नवंबर यानी कि शनिवार की रात को ही हरजीत की शादी अमरोहा के पिरथीपुर में रहने वाली मनीता चौधरी से शादी हुई है। लेकिन विदाई के दोनों घर नहीं बल्कि पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने के लिए वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी यूनिफार्म में ही नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 8
पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
मनीता चौधरी भी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में नोएडा में उनकी तैनाती है। उन्होंने बताया कि सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए पति हरजीत को वर्दी में पासिंग आउट परेड में देखने के लिए वह सीधी अकादमी पहुंची। यहां से अब वह पति के साथ ससुराल जाएंगी। उधर, हरजीत ने बताया कि वह सीधी भर्ती में यूपी पुलिस में चयनित हुए हैं। करीब उन्होंने यूपी पुलिस में दरोगा की भर्ती के लिए करीब नौ साल तक संघर्ष किया। पहले उनका चयन सिपाही के पद पर हो गया था।
4 of 8
पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
बतौर सिपाही उन्होंने प्रशिक्षण भी लिया। इस दौरान ही लेखपाल की परीक्षा में वह उत्तीर्ण हो गए। यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर भर्ती निकली थी तो उसमें नंबर आ गया लेकिन बीच में प्रशिक्षण रोक दिया गया था, अब प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड में उन्होंने सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब भी अपने नाम किया तो खुशी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 8
मंगेतर भगवती ने बिना बताए दिया सरप्राइज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बाराबंकी के रहने वाले आशीष की मार्च में शादी है। उनकी मंगेतर भगवती ने बिना बताए लखनऊ से सीधे पुलिस अकादमी पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। भगवती ने कहा कि वह आशीष को पासिंग आउट परेड में भाग लेते हुए देखना चाहती थी।
विज्ञापन
6 of 8
पत्नी को पुलिस कैप पहनाई
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को पुलिस कैप पहनाकर खुशी जताता उपनिरीक्षक
विज्ञापन
7 of 8
पापा की पुलिस कैप पहनकर फूली नहीं समाई बच्ची
- फोटो : अमर उजाला