फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'दोनों बेटों का एनकाउंटर, इंसाफ न हुआ, कोर्ट में हाजिर कर जेल भेजा जाता'; जीशान और गुलफाम के पिता का बयान

Sat, 07 Mar 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के मामले में एक और खुलासा हुआ है। सलीम वास्तिक पर हमले के बाद आरोपी गुलफाम सैदनगली पहुंचा था। वहीं, आरोपी जीशान और गुलफाम के पिता बुनियाद अली का कहना है कि दोनों बेटों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, लेकिन यह इंसाफ नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 11
salim vastik - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद के चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले के आरोपी दोनों भाइयों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। अब सामने आया है कि सलीम पर हमले के बाद आरोपी गुलफाम अमरोहा जिले के सैदनगली पहुंचा था, हालांकि कुछ घंटे रूकने के बाद वह वापस गाजियाबाद चला गया था। 

27 फरवरी को गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में कातिलाना हमला हुआ था। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में सैदनगली के दो भाइयों जीशान और गुलफान का नाम सामने आया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जीशान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मार्च को पुलिस ने जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद तीन मार्च की रात को पुलिस ने गुलफाम को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। बुधवार की रात को गाजियाबाद पुलिस की मौजूदगी में गुलफाम के शव का भी दफीना सैदनगली में ही किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 11
मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी में लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलफाम करीब 12 साल पहले लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। इसके बाद चार साल पहले उसका छोटा भाई जीशान भी बड़े भाई के पास ही पहुंच गया था। जीशान ने मदरसे से तालीम हासिल की थी। दो बेटों की मौत से परिवार सदमें हैं।

4 of 11
एनकाउंटर के बाद पड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीशान के पिता बुनियाद अली बताते हैं कि गुलफाम 28 फरवरी को घर आया था। कुछ घंटे रूकने के बाद वह वापस चला गया था। लोनी पुलिस उनके घर से बाइक भी बरामद कर चुकी है। हालांकि उस बाइक का घटना से क्या संबंध है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

5 of 11
एनकाउंटर के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंसाफ नहीं हुआ, कोर्ट में हाजिर करने के बाद जेल भेजा जाता: बुनियाद अली
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के के आरोपी जीशान और गुलफाम के पिता बुनियाद अली का कहना है कि दोनों बेटों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया, लेकिन यह इंसाफ नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 11
एनकाउंटर के बाद पड़ी पिस्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करती। कोर्ट जो भी निर्णय लेता वहीं इंसाफ होता। ये सच्चाई है गुंडागर्दी में उनका एनकाउंटर किया गया है। जिसने कभी तमंचा छूकर ना देखा हो, सरकार से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

7 of 11
गुलफाम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जीशान के बाद गुलफाम भी ढेर
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में तीन मार्च मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलफाम को ढेर कर दिया है। इससे महज दो दिन पहले, एक मार्च को पुलिस ने गुलफाम के छोटे भाई जीशान को भी मुठभेड़ में मार गिराया था। 

 

8 of 11
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, गुलफाम करीब कुछ साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। वहां उसने मेहनत से अपना घर बसाया, शादी की और वर्तमान में उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी भी है। किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने गया गुलफाम अपराध की दुनिया के दलदल में इस कदर फंस जाएगा।

9 of 11
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
छोटा भाई जीशान स्वभाव से शांत बताया जाता था। पिता ने उसे स्थानीय मदरसे में दीनी तालीम के लिए भेजा था, जहां उसने ढाई साल तक पढ़ाई की। घर की तंगहाली को देखते हुए उसने पढ़ाई छोड़ दी और पिता के साथ लकड़ी के काम में हाथ बंटाने लगा। हालांकि, उसने शिक्षा का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ा और 2020 में सैदनगली के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। 

 

10 of 11
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जीशान भी अपने भाई के पास चला गया। अब वह गाजियाबाद के खोड़ा में रह रहे थे। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। बदहवास मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दोहरे एनकाउंटर ने सैदनगली में शोक है।

 
विज्ञापन

11 of 11
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले में दोनों भाई गुलफाम और जीशान साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए हमलावरों को न बख्शने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें