फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के रोड शो में भाजपा नेता के बेटे की मौत: चार घंटे इंतजार, फिर सड़क पर गुस्सा; कैसे गई आर्य वर्धन की जान?

Thu, 19 Nov 2026 11:00 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई। हादसे पर कार्रवाई में देरी पर परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया। पुलिस की सुस्ती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
1 of 11
gorakhpur accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर में चार घंटे तक कार्रवाई का इंतजार और फिर सन्न का बांध टूट गया। बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को जब पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम उठता नहीं दिखा तो आक्रोश सड़क पर उतर आया। इस दौरान तीन किलोमीटर तक यातायात थमा रहा। कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और भाजपा कार्यकर्ता शाम छह बजे झारखंडी मोड़ पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हजारों राहगीर जाम में फंसकर परेशान होते रहे। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद रात आठ बजे धरना समाप्त हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम पांच भाजपा नेता ओंकार सिंह के घर के घर जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से मृत आर्यवर्धन सिंह के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस ने चार घंटे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी देरी से नाराज होकर उन्होंने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। परिवारवालों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार जेसीबी चालक और उसे रोड शो में शामिल कराने वाले आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही झारखंडी गेट के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाए।
विज्ञापन

3 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुक गई आवाजाही, डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे

धरने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। नौकरी से लौट रहे कर्मचारी, कारोबारी और जरूरी काम से निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। तीन
किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हुई। स्थिति बिगड़ती देख डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की। परिजन ने जेसीबी चालक और रोड शो में उसे शामिल कराने वाले आयोजक के खिलाफ कार्रवाई व झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई। डीएम और एसएसपी ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे धरना समाप्त हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
 

4 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए, लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिस बहन को लेने निकला था भाई, वह कभी लौटकर नहीं आएगा

दोपहर तक घर में सबकुछ सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद मिनटों में परिवार की दुनिया उजड़ जाएगी। आर्य वर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने पैदल चौराहे की तरफ निकला था। बहन को लेने गया भाई खुद कभी घर नहीं लौटेगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। 

 
विज्ञापन

5 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद परिजन से वार्ता करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लिए वह सिर्फ बड़ा बेटा नहीं बल्कि उम्मीदों और सपनों का सहारा था। उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। माता-पिता ने भी उसके भविष्य को लेकर न जाने कितने सपने संजो रखे होंगे मगर बुधवार दोपहर रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से सबकुछ एक झटके में खत्म हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे लेकर एम्स पहुंचे। परिवार को उम्मीद रही होगी कि डॉक्टर उनके बेटे को बचा लेंगे लेकिन अस्पताल में मिली मौत की खबर ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं।
 
विज्ञापन

6 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद परिजन से वार्ता करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आयोजक और चालक पर कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

रोड शो में जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे आर्य वर्धन सिंह की मौत के बाद हादसे नाराज परिजन ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाम की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओंकार सिंह ने रोड शो में जेसीबी शामिल कराने वाले आयोजक और चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग की। 

डीएम ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और कार्यकर्ताओं ने करीब आठ बजे धरना समाप्त कर दिया। इधर, हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। 

8 of 11
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जेसीबी चालक और आयोजक की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी

9 of 11
आर्य वर्धन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जेसीबी की चपेट में आए भाजपा नेता के बेटे की मौत

गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्य वर्धन सिंह (14) की मौत हो गई। हादसे पर कार्रवाई में देरी पर परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया। इससे दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। 

 

10 of 11
किशोर की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे बड़ा बेटा आर्य वर्धन पैदल चौराहे पर बहन समृद्धि को लेने जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे एम्स ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी को समझाकर शांत कराया। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
 
विज्ञापन

11 of 11
रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। दीपक मीणा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें