फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या: 'खाकी' ने की दरिंदगी, कॉल रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा, सिपाही समेत चार गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चंदौसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में हत्या के बाद जिस युवती का शव मिला था, उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। स्लाइड जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या के अलावा दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी सिपाही निलंबित कर दिया है। बरेली में निजी कंपनी में नौकरी करने वाली अलीगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती का शव 29 जून को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि होने पर चंदौसी जीआरपी थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
युवती के परिजनों ने कॉल रिकॉर्डिंग और पुरानी बातचीत के आधार पर चार लोगों पर संदेह जताया था। इसके बाद जीआरपी ने बरेली के कारपेंटर इश्तियाक अहमद, बरेली की निजी कंपनी में काम करने वाले शाहजहांपुर के एसआर राजपूत उर्फ शीशराम, अलीगढ़ के अवधेश कुमार और बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को मामले में आरोपी बनाया था। 


 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
पोस्टमार्टम के समय बनाई गई स्लाइड की जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। स्लाइड रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। इनमें शामिल बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
डीएनए जांच के लिए सैंपल लेंगे
एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। डीएनए जांच के लिए चारों आरोपियों का सैंपल लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
ट्रेन में ही हुई थी हत्या
चंदौसी जीआरपी टीम की शुरुआती जांच में युवती के बरेली स्टेशन पर खुद ट्रेन में सवार होने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि युवती की हत्या ट्रेन में ही की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें