फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश या गधा: योगी का समाजवादी पार्टी पर तंज, बोले- पिछली सरकार में माफिया का बोलबाला, अराजकता से चलता था राज्य

Wed, 06 Aug 2025 08:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कल्याण सिंह सरकार के समय ग को गणेश’ पढ़ाया गया। तब सपा ने इसका विरोध कर गधा पढ़ाने की बात कही थी। योगी ने इसे भारतीय संस्कृति और भगवान गणेश का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षा को जातिवाद, नकल और भ्रष्टाचार से जोड़ दिया था।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में सीएस योगी आदित्यनाथ ने सीधा निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी पर भारतीय परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सरकार के दौरान जब ग अक्षर को गणेश पढ़ाया जाता था तो सपा ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद कहा था कि इसे गधा लिखा जाना चाहिए।

यह वही पार्टी है जो भगवान गणेश का अपमान करने से नहीं हिचकिचाती थी। उन्होंने पिछली सपा सरकार पर व्यापक धोखाधड़ी, शिक्षक भर्ती में देरी और भाई-भतीजावाद, जातिवाद और प्रशासनिक अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि हर जिले में माफिया का बोलबाला था। राज्य दंगों और अराजकता से जल रहा था।

विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा सरकार में जाति के आधार पर नौकरी मिलती थी। जब भर्ती निकलती थी तो चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। डबल इंजन की सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी और पात्रता पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
 
 
 
 
 
विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने 24वीं वाहिनी पीएसी के मैदान से मुरादाबाद में 1172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा की जनता ने तुष्टिकरण का जवाब संतुष्टिकरण से दिया है। आज इन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास यहां की जनता के लिए उपहार है।

4 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्कूल का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकारी भर्ती और ट्रांसफर को लोगों ने व्यापार बना लिया था। ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जमकर वसूली होती थी। अब यदि कोई भर्ती या ट्रांसफर में घूस मांगता है तो वह जेल में जाता है। उन्होंने आंकड़ा रखा कि आठ साल में पुलिस में 2.16 लाख युवाओं को नौकरी मिली है।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

चयन प्रक्रिया पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। सपा ने समाज को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटा है। भाजपा सरकार बिना चेहरा या धर्म जाने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। 2017 से पहले मुरादाबाद के उद्यमी परेशान थे। यहां के उत्पाद वैश्विक बाजार में दम तोड़ रहे थे।

विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ छात्रों के साथ - फोटो : अमर उजाला
आज व्यापारियों को बेहतर कानून व्यवस्था और सरकार की पारदर्शी नीतियां मिलीं तो निर्यात 11000 करोड़ तक पहुंच गया है। सीएम युवा उद्यमी ऋण वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को उनके स्वरोजगार के लिए डमी चेक वितरित किए।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण और मार्जिन मनी दे रही है, युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। नौकरी में महिलाओं को स्थान देने पर उन्होंने कहा कि आज मुरादाबाद की पीटीसी, पीटीएस और आरटीसी में 5300 प्रशिक्षु हैं। इनमें से 20 फीसदी बेटियां हैं।

8 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गरीब तबके के लोगों का साधते हुए बोले कि 18 मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय बनाए गए हैं। यहां गरीब श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे। उन्हेें शिक्षा मिलेगी जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोया है। बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी।

9 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
पद्म सम्मान का किया उल्लेखमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की प्रसिद्ध ब्रास आइटम कला का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस कलाकार को समाजवादी पार्टी के शासन में कभी हाशिए पर रखा गया था, उसी कलाकार को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। यह बदलते भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जहां प्रतिभा का सम्मान होता है।

10 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली में छात्र - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में 5300 युवा पुलिस प्रशिक्षण में, यही है नया विजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि अकेले मुरादाबाद जिले के 5300 युवा वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। यह सरकार के उस नए विजन का प्रतीक है, जिसमें युवा को अवसर, रोजगार और भविष्य की दिशा दी जा रही है।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

डबल इंजन की सरकार दे रही विकास के साथ सुरक्षा का भरोसा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के साथ-साथ गरीब कल्याण की दिशा में भी कार्य कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी योजना का लाभ जाति, मजहब या क्षेत्र नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर ही मिले।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें