फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आखिर कब तक हम सर्दी में यहां बैठे रहेंगे’, सुसाइड नोट में किसानों का दर्द बयां कर बाबा कश्मीर सिंह फंदे पर झूले

Sun, 03 Jan 2021 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 8
किसान बाबा कश्मीर सिंह ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में रामपुर के किसान बाबा कश्मीर सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आत्महत्या करने से पहले गुरुमुखी में लिखे गए अपने सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार सरकार को बताया है। लिखा कि आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। ये सरकार सुन नहीं रही है और इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं ताकि कोई हल निकल सके।


 
विज्ञापन

2 of 8
बाबा कश्मीर सिंह - फोटो : अमर उजाला।
 बाबा कश्मीर सिंह की आत्महत्या करने की खबर से लखनऊ से लेकर रामपुर तक अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। सरकार को यह चिंता सता रही थी कि कश्मीर सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर किसानों का आंदोलन कहीं और उग्र रूप में धारण न कर ले। बाबा कश्मीर सिंह ने अपनी अंतिम इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पोते के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए लेकिन सरकार ने उनकी इच्छा भी पूरी नहीं की। 
 
विज्ञापन

3 of 8
किसान बाबा कश्मीर सिंह ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही उनके शव को कड़ी सुरक्षा में रामपुर के लिए रवाना कर दिया। रामपुर लाकर उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में भी पुलिस तैनात रही। इसके बाद उनके शव को पुलिस की सुरक्षा में उनके गांव पसियापुर भेज दिया गया। 
 

4 of 8
गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को एक किसान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर क्षेत्र के पसियारपुर गांव में कश्मीर सिंह की आत्महत्या की खबर पहले से पहुंच चुकी थी। गांव में पहले ही पुलिस तैनात कर दी थी। एडीएम (प्रशासन) और एसीपी अरुण कुमार सिंह सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी गांव में कैंप किए हुए हैं। एसपी शगुन गौतम भी गांव तक गए थे। बाबा कश्मीर सिंह ने नहीं रहने की खबर सुनकर बिलासपुर के क्षेत्र के साथ-साथ उत्तराखंड के किसान भी उनके गांव पहुंच गए हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
किसान बाबा कश्मीर सिंह ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और बिलासपुर के विधायक बलदेव सिंह औलख ने कश्मीर सिंह के गांव पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ है। औलख ने कश्मीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों का मिजाज भांपने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

6 of 8
किसान बाबा कश्मीर सिंह ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर शाम बाबा कश्मीर सिंह का शव उनके गांव पहुंच चुका था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह लगभग 11 बजे कराए जाने की तैयारी है। अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए नवाबगंज गुरुद्वारे के सेवादार अनूप सिंह (वीर जी) भी पहुंच रहे हैं। वीर जी 25 दिसंबर को किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली रवाना हुए थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
किसान बाबा कश्मीर सिंह ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
शासन से ली जाती रही पल-पल की जानकारी
रामपुर। कश्मीर सिंह का शव रामपुर पहुंचने के बाद की स्थिति पर लखनऊ में बैठे अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। उनके शव के पोस्टमार्टम होने से लेकर गांव पहुंचने तक की हर बात से स्थानीय अधिकारियों ने शासन को अवगत कराया। शासन की ओर से साफ निर्देश हैं कि कश्मीर सिंह के अंतिम संस्कार संपन्न होने तक सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रखे जाएं।
 
विज्ञापन

8 of 8
किसान बाबा कश्मीर सिंह ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर सिंह ने यूपी-दिल्ली के बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच गाजियाबाद की पुलिस कर रही है। रामपुर में सिर्फ उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कश्मीर सिंह के पार्थिव शरीर को उनके गांव भेज दिया गया है। परिजनों की इच्छा के मुताबिक रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।  - शगुन गौतम, एसपी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें