फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 38 मीटर दूर शटर, 50 मीटर तक पहुंचा कांच, पिज्जा रेस्टोरेंट में किस कारण हुआ धमाका अब तक सच न आया सामने

Sat, 03 Oct 2026 03:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। दीवारों में आई दरारें आ गईं। शटर उड़ गया। मालिक और महिला समेत पांच घायल हो गए। बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा है।
 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद के रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे पर पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में हुए ब्लॉस्ट ने आस-पड़ोस के क्षेत्र को हिला दिया। दुकानों और मकानों में दरारें पड़ गईं लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि ब्लॉस्ट किस कारण हुआ। इसका सच जानने के लिए बम निरोधक दल, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

रेस्टोरेंट में विस्फोटक सामान रखा था या फिर आतिशबाजी सामग्री रखी थी। पुलिस अधिकारी साफ कह रहे हैं कि रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर में धमाका हुआ था लेकिन रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उसके पास दो ही गैस सिलिंडर थे लेकिन उनमें धमाका नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
रेस्टोरेंट में लगा एसी भी नहीं फटा है। लेकिन धमाके की वजह से गिरा है। पिज़्ज़ा बनाने वाली मशीन में ज्यादा नुकसान नहीं है। पहले पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और दमकल विभाग की टीम बुला ली। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और नमूने जुटाए हैं। इसके अलावा बम निरोधक दल ने घंटों जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वायड भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
एलआईयू, एटीएस और अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची अपने-अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। टीमों को मौके से गैस सिलिंडर में ब्लॉस्ट होने जैसे साक्ष्य मौके से नहीं मिले हैं। बम निरोधक दल और फोरेंसिक ने मौके से नमूने जुटाए हैं। जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस और अन्य टीमें भी इसकी जानकारी जुटाने में लगी हैं रेस्टोरेंट में कौन-कौन लोग आते थे।

4 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
38 मीटर दूर शटर और 50 मीटर तक पहुंचा कांच
धमाका इतना तेज हुआ था कि एक क्विंटल से ज्यादा वजन का शटर उखड़कर 38 मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं कांच के शीशे चकनाचूर हो गया था और धमाके के बाद कांच भी 50 मीटर तक गया। कांच सड़कों पर फैला पड़ा था। धमाके के साथ-साथ दुकान का काफी सामान उड़ गया। कांच और शटर की चपेट में आकर कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
दवाई लेने आए थे घायल गए बिजनौर के चांदपुर सैदवार निवासी रविंद्र की पत्नी आंचल की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को दंपती बाइक से मुरादाबाद में डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहे थे। शेरुआ चौराहे से गुजर रहे थे इसी दौरान धमाका हो गया। शटर उनकी बाइक से टकरा गया। जिससे दोनों लोग सड़क पर बाइक समेत गिर गए। शटर लगने से महिला का हाथ और पैर जबकि रविंद्र के हाथ की उंगली में चोट आई।
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
पत्नी का फॉर्म ऑनलाइन करने आया था यश छजलैट के कौकरपुर निवासी यश चौधरी उर्फ गोलू इंजीनियर है। वह हिमाचल प्रदेश के गद्दी में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पांच दिन पहले वह घर में मौजूद थे। शुक्रवार की वह अपनी पत्नी पारुल का शिक्षा विभाग में फॉर्म ऑनलाइन करना था। पिता अनिल कुमार के साथ शेरुआ चौराहे पर आए थे। पिता कुछ दूर बाइक से उतर गए। यश चौराहे स्थित अरुण के पास बात करने लगे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
रेस्टोरेंट में चल रहा था घरेलू सिलिंडर
रेस्टोरेंट में हादसे के बाद पुलिस को किचन में दो सिलिंडर रखे मिले हैं। एक कॉमर्शियल और दूसरा घरेलू सिलिंडर है। दोनों ही ठीक-ठाक हालत में थे। घरेलू सिलिंडर में रेगुलेटर लगा था। कॉमर्शियल खाली रखा था। मैगी और अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा था।

8 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
घटना स्थल से गुजरी रैली, हादसा बचा
शेरुआ चौराहे स्थित सेंट मैरी स्कूल की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर रैली का आयोजन किया गया था। शेरुआ धर्मपुर से रैली चौराहा होते हुए वापस स्कूल को चली गई। 20 मिनट के बाद हादसा हो गया। अगर रैली के समय हादसा हो जाता तो बच्चों को नुकसान हो सकता था।

9 of 11
मुरादाबाद के पिज्जा रेस्टोरेंट में धमाका - फोटो : संवाद
अचानक आग का गोला बना रेस्टोरेंट संचालक ने सुनाई आपबीती
सिविल लाइंस क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर सुबह से लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे ब्रजपाल ने रेस्टोरेंट का एक शटर ऊपर खोल दिया था। जबकि दूसरा शटर बंद था। इसके बाद ब्रजपाल ने रेस्टोरेंट की सफाई शुरू कर दी। इसके बाद वह पिज़्ज़ा बनाने के लिए मैदा गूंदने की तैयारी कर रहा था। ब्रजपाल का कहना है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट अचानक आग का गोला बन गया। इस दौरान उसका शरीर झुलस गया और शटर उखड़ कर दूर जाकर गिर गया। इसके बाद उसे होश नहीं आया। होश आया तो अस्पताल में था।

10 of 11
मुरादाबाद में हुए धमाके की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट में धमाका देख सहम गए लोग  
शेरुआ चौराहा निवासी बबलू कश्यप फल का ठेला लगाते हैं। घटना के समय वह अपने ठेले पर मौजूद थे। उनका कहना था कि तेज धमाका से आंखों में चकाचौंध लगी और सड़क पर अंधेरा छा गया। बाइक गिर गई। कई लोग घायल हो गए।शेरुआ धर्मपुर निवासी पुष्पेंद्र विश्नोई ने बताया कि सुबह 10:20 बजे दुकान खोल रहे थे। इस दौरान सामने पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में धमाका हुआ।
विज्ञापन

11 of 11
जानकारी देते चश्मदीद - फोटो : संवाद
दुकान का शटर सड़क की दूसरी साइड में जाकर गिरा। कई बाइक सवार लोग घायल हो गए। धमाका इतना भयानक था कि काफी देर तक कुछ समझ नहीं आया। घटना स्थल के पिछले मकान में रहने वाली कंचन ने बताया कि घटना के समय अपने परिवार के साथ बैठी थीं। इस दौरान तेज धमाके की आवाज आई। पहले तो सोचा किसी वाहन का टायर फटा होगा लेकिन जब अपने मकान खिड़की से कांच टूटा देखा तो हैरान रह गए। हादसे से दिल में बेचैनी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें