फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्यात फर्म में कर्मचारी का मर्डर, दस दिन पहले दी थी नौकरी से निकालने की धमकी, रोक दिया था वेतन; तस्वीरें

Tue, 08 Apr 2025 04:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में निर्यात फर्म में कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। कर्मचारी की हत्या के बाद परिवार ने पांच घंटे तक हंगामा किया। कर्मचारी की पत्नी की शिकायत पर फर्म मालिक, उसके बेटे और मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्मचारी की जहर देकर हत्या का आरोप लगा है।
विज्ञापन
1 of 11
Employee Murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में गोट रोड स्थित आरएच इंटरनेशनल निर्यात फर्म में सोमवार सुबह कर्मचारी दीपक सिंह (27) की जहर देकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन, ग्रामीण और कई संगठनों के पदाधिकारी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए पांच घंटे तक हंगामा किया। बाद में पुलिस ने फर्म मालिक तस्लीम हुसैन, उनके बेटे अब्दुल्ला आलम और मैनेजर मंजर आलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई है।

मूंढापांडे के भदासना निवासी दीपक सिंह करीब चार साल से आरएच इंटरनेशनल फर्म में स्टोर रूम में कार्यरत थे। दीपक की पत्नी शीतल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फर्म मालिक, उसके बेटे व मैनेजर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। करीब दस दिन पहले तीनों ने दीपक के साथ गाली-गलौज की थी। 
विज्ञापन

2 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
शीतल ने कहा कि पति ने कई बार घर आकर कहा था कि फर्म में उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। यह लोग मेरी हत्या कर सकते हैं। शीतल ने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो दीपक ने कहा था कि आज अपना वेतन लेकर आ जाऊंगा। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे दीपक फर्म में पहुंचा। स्टोर रूम में जहां सीसीटीवी कैमरे की रेंज नहीं है, उस स्थान पर तस्लीम हुसैन, मंजर आलम, अब्दुल्ला आलम और एक अज्ञात व्यक्ति ने दीपक की जबरन जहर पिलाकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने मौत होने तक दीपक को फर्म में ही रखा। इसके बाद अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पहले अस्पताल और फिर शव लेकर फैक्टरी पहुंच गए। इसके बाद अन्य ग्रामीण आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ कटघर आशीष कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई।

4 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
10 दिन पहले दी थी नौकरी से निकालने की धमकी, रोक दिया था वेतन
भदासना निवासी दीपक की जहर देकर हत्या के बाद आरोपी निर्यातक, उसका बेटा और मैनेजर गायब हो गए हैं। आरोपियों के फोन भी बंद हैं। तीनों ने दस दिन पहले दीपक को नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। विरोध करने पर वेतन देने से इन्कार कर दिया था। इसके कारण दीपक परेशान कर चल रहा था। दो दिन पहले भी उससे अभद्रता की गई थी। यह आरोप दीपक की पत्नी शीतल और भाई विवेक ने लगाए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दीपक सिंह के परिवार में पत्नी शीतल, दो बेटियां चार साल की अनवी और सात माह की नित्या हैं। इनके अलावा मां इंद्रवती, एक भाई विवेक कुमार, दो बहनें पूजा और मधु हैं। शीतल ने बताया कि उसके पति चार साल से आरएच इंटरनेशनल निर्यात फर्म में नौकरी कर रहे थे। उन्होंने कभी निर्यातक और मैनेजर को शिकायत का मौका नहीं दिया था।
विज्ञापन

6 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मैनेजर ने दी थी दीपक को धमकी
आरोप है कि दस दिन पहले अचानक उनके पति को नौकरी से निकालने का आदेश दे दिया गया। उन्होंने फर्म मालिक तस्लीम हुसैन और उनके बेटे अब्दुल्ला आलम से बात की। उन्हें बताया कि मैनेजर मंजर आलम नौकरी से निकाल रहे हैं। मैनेजर को जब इस बात की जानकारी हुई तो दीपक को धमकी देते हुए कहा कि पहले तो वेतन देकर नौकरी से निकालना चाहता था, लेकिन अब वेतन भी नहीं मिलेगा।

 
विज्ञापन

7 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
वेतन मांगने पर की गई थी अभद्रता
विरोध करने पर दीपक के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। इस बात को लेकर दीपक बहुत परेशान थे। उन्होंने इसका जिक्र घर में भी किया था। दो दिन पहले भी वेतन मांगने पर अभद्रता की गई थी। शीतल का आरोप है कि उनके पति को मारने की धमकियां मिल रही थीं। सोमवार को पति को फैक्टरी में देखकर निर्यातक फर्म के मालिक, उनके बेटे और मैनेजर ने अभद्रता की और जहर पिलाकर मार दिया।

8 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मौत के बाद भेजा अस्पताल, परिवार को नहीं दी सूचना
दीपक के भाई विवेक ने आरोप लगाया कि उनके भाई को जहर पिला दिया था। वह फर्म में ही तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा गया। उनकी मौत होने का इंतजार करते रहे। जब दीपक की मौत फर्म में ही हो गई थी तो इसे हादसा दिखाने और खुद को बचाने के लिए फर्म के मालिक और मैनेजर ने शव को अस्पताल भिजवा दिया था। परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। विवेक का कहना है कि उनके गांव के रहने वाले अमित भी उसी फर्म में नौकरी करते हैं। उन्होंने सूचना दी, तब घटना की जानकारी हो पाई।

9 of 11
दीपक सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बेटी को स्कूल छोड़ा और घर किया फोन
दीपक की मां इंद्रवती ने बताया कि सोमवार सुबह दीपक बेटी अनवी को स्कूल छोड़ने गया था। इसके बाद वह फर्म चला गया। उसने फोन किया था कि अनवी को स्कूल छोड़ दिया है। वह आज नहीं रो रही थी। अब उसका ध्यान पढ़ाने में लगने लगा है। इसके बाद बेटे से कोई बात नहीं हुई। दीपक के छोटे भाई विवेक ने बताया कि करीब नौ साल पहले उनके पिता राकेश सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। हालांकि, उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। विवेक का कहना है कि उस वक्त हम सभी भाई छोटे थे। इसलिए पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं करा पाए थे।

10 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
निर्यातक नहीं पहुंचा फर्म, पुलिस से भी नहीं किया संपर्क
कटघर थाने की पुलिस जिस वक्त फर्म पहुंची थी, वहां उस वक्त निर्यातक, उसका बेटा और मैनेजर नहीं था। पुलिस ने निर्यातक को बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बहाना बनाता रहा और फर्म नहीं आया। पुलिस के सामने अपना पक्ष भी नहीं रखा है। सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। फर्म के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

11 of 11
कंपनी के युवक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें