बिलारी में ढांग गिरने से दो महिलाओं की जान गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं अपने घरों की लिपाई-पुताई के लिए तालाब से पीली मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान अचानक तालाब की ढांग दरक गई और तीनों महिलाएं नीचे दब गईं। लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को बाहर निकाला।