संभल सांसद बर्क के घर पर बिजली टीम
- फोटो : संवाद
बिजली चोरी वाले इलाके चिह्नित किए
मुख्य अभियंता का कहना है कि संभल के मोहल्ला दीपा सराय, खग्गू सराय, मियां सराय, नखासा, चौधरी सराय, रुकनुद्दीन सराय, रायसत्ती, हातिम सराय, शहबाजपुर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस होता है। इन इलाके में नियमित चेकिंग कराई गई है। इसके अलावा आगे भी चेकिंग की जाती रहेगी। बताया कि इन इलाके में कई बार चेकिंग टीम के साथ मारपीट तक की घटनाएं हो चुकी हैं।