फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी में पिछड़ों के सहारे सियासी जमीन तैयार कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी ने समझाया जातिगत समीकरण

Sun, 25 Feb 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

कांग्रेस पश्चिमी यूपी में पिछड़ों के सहारे सियासी जमीन तैयार करने में जुटी है। राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने न तो गठबंधन की बात की और न ही लोकसभा चुनाव की। इसके साथ ही पिछड़े, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के जातिगत समीकरण समझा गए। 
विज्ञापन
1 of 7
nyay yatra - फोटो : अमर उजाला
यूपी में अपना सियासी जनाधार खो चुकी कांग्रेस पश्चिमी यूपी में पिछड़ों का दांव खेलने की कोशिश कर रही है। इसकी एक झलक राहुल गांधी के संबोधन में देखने को भी मिली। मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर रहे। करीब 14 मिनट के संबोधन में उन्होंने न तो गठबंधन की बात की और न ही लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। 

देश में पिछड़ों की भागीदारी कम होने पर सवाल उठाए। राहुल गांधी पिछड़ों के साथ दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के जातिगत समीकरण को भी समझा गए। शनिवार सुबह राहुल गांधी ने मुरादाबाद से पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अगले चरण की शुरुआत की। यात्रा का यह चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर केंद्र है। 
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जामा मस्जिद के पास से शुरू हुई यात्रा गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा, संभल चौराहा होते हुए कोहिनूर तिराहा तक गई। यात्रा फिर अमरोहा के लिए रवाना हो गई। यात्रा संभल चौराहे पर पहुंची तो खुली गाड़ी बहन प्रियंका गांधी के साथ मौजूद राहुल गांधी भीड़ से मुखातिब हुए।

 
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सवाल-जवाब के लहजे में अपने संबोधन की शुरुआत की। कुछ उदाहरण के जरिये भाजपा पर हमला करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर अदाणी-अंबानी तक का नाम लिया। इसके बाद राहुल गांधी ने पिछड़ों को साधने की कोशिश की। उन्होंने पिछड़ों के साथ दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की बात की। देश में किसकी कितनी आबादी है, इसके जातिगत आंकड़े भी बताए। 

4 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
फिर नब्बे फीसदी आबादी वाले (पिछ़डे, दलित, अल्पसंख्यकों, आदिवासी) इस वर्ग की कंपनियों, अस्पतालों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में कम भागीदारी पर सवाल उठाए। साथ ही मनरेगा में पिछड़ों और गरीबों की हिस्सेदारी अधिक बताकर मौजूद भीड़ को खुद से जोड़ने की कोशिश की। राहुल गांधी यही नहीं रुके। उन्होंने जातिगत जनगणना की भी वकालत की। ताकि कौन है, कितने हैं, इसके सही आंकड़े का पता चल सके। 
 
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले बुधवार को सपा से हुए गठबंधन के महत्वपूर्ण सियासी फैसले का राहुल गांधी ने अपने संबोधन में जिक्र तक नहीं किया। जबकि वह गठबंधन के तहत सपा खाते में गई मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से ही पश्चिमी यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर रहे थे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव भी उनके संबोधन का एजेंडा नहीं रहा। यही नहीं पश्चिमी यूपी में होने के बाद भी इंडिया गठबंधन छोड़कर भाजपा के पाले में जाने वाले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर भी कोई टीका टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यात्रा में भीड़ के जरिये गठबंधन को ताकत का अहसास कराया
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये कांग्रेसियों ने गठबंधन को ताकत का अहसास कराया। जामा मस्जिद के पास से लेकर कोहिनूर तिराहा तक यात्रा में भीड़ जमी रही। वाहनों का काफिला भी लंबा रहा। काफिला का अगला सिरा कोहिनूर तिराहे पर था तो पिछला सिरा गलशहीद चौराहे पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में कांग्रेस को मिली हैं पांच सीटें
सपा और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं। इसमें पश्चिमी यूपी की पांच सीटें शामिल हैं। जो अमरोहा, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर, बुलंदशहर और गाजियाबाद है। इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, बांसगांव, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, झांसी, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें