फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की दहशत के बीच योगी सख्त: मुरादाबाद मंडल में 31 निर्दोष पीटे, CM बोले- दहशत फैलाने वालों पर लगाएं रासुका

Mon, 04 Aug 2025 05:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में ड्रोन को लेकर अफवाह जारी है। मंडल में अब तक अफवाह के बीच 31 निर्दोष लोग पीट चुके हैं। इसके साथ ही चोरी की बात भी तेजी से फैल रही है। इसको देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
ड्रोन से फैल रही अफवाह को लेकर सीएम योगी ने कार्रवाई के दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन का शोर मुरादाबाद मंडल में भी खूब गूंज रहा है। ड्रोन उड़ाने के शक में मंडल में मारपीट की 23 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 31 से अधिक लोगों की पिटाई हो चुकी है। इस दौरान चोरी के भय के चलते प्रत्येक जिलों में लोग लाठी-डंडे लेकर पूरी रात पहरा दे रहे हैं। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे, पाकबड़ा, अगवानपुर, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा में पहरा दे रहे लोगों ने ड्रोन उड़ाने के शक में बीते दिनों अलग-अलग घटनाओं में दस से अधिक लोगों को पीट दिया।

कटघर में एक पति ने ड्रोन का शोर मचाकर अपनी पत्नी तक की हत्या कर दी। इसी प्रकार रामपुर जिले में छह घटनाओं में नौ लोग शक के आधार पर पीटे गए। अमरोहा जिले में पांच घटनाओं में आठ लोगों की पिटाई कर दी गई। संभल जिले में भी ड्रोन की अफवाहें हैं। यहां चार लोगों को बांधकर पीटा गया।

विज्ञापन

2 of 5
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद

गूगल मैप ने भटकाया, लोगों से समझा चाेर 
यहां के कुछ लोग पानीपत से अपने गांव लौटते समय गूगल मैप लगाए रहने के बावजूद भटक गए। संभल के पतेई खालसा गांव में कार रोककर लोगों से रास्ता पूछा तो लोगों ने चोर समझकर उनकी पिटाई कर दी। अफवाहों के चलते मंडल के गांवों से लेकर शहर तक लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। पुलिस ने ड्रोन उड़ने की पुष्टि नहीं की है। इसमें जागरूकता के लिए पुलिस गांवों-गांवों में संपर्क कर रही है ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके।

विज्ञापन

3 of 5
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद

भय पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अवैध तरीके से ड्रोन उड़ाकर दहशत फैलाने के मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई करने को कहा है। सीएम ने कहा कि ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए।

4 of 5
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत - फोटो : अमर उजाला
एनएसए की कार्रवाई भी होगी
आवश्यकता पड़ने पर एनएसए भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति ड्रोन का संचालन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसका पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने या लोगों में भय पैदा करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजीपी राजीव कृष्ण को हर जिले में ड्रोन गतिविधियों की समीक्षा कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुरादाबाद में पहरा देते लोग और माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
ड्रोन मॉनीटरिंग सिस्टम करें सक्रिय, रखें कड़ी निगरानी
उन्होंने ड्रोन मॉनीटरिंग सिस्टम को सक्रिय करते हुए कड़ी निगरानी करने को कहा है। साथ ही, सुरक्षा के लिए जिलों में नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि तकनीक का गलत इस्तेमाल करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। प्रदेश में अवैध तरीके से ड्रोन संचालन और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें