धनतेरस के लिए मुरादाबाद के बाजारों में जबरदस्त रौनक है। रंग-बिरंगी रोशनी और ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों में उत्साह है। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल में सात सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। सोने-चांदी के साथ डायमंड ज्वेलरी की भी खूब मांग है।
धनतेरस के लिए मुरादाबाद के बाजार में जबरदस्त रौनक है। रंग-बिरंगी रोशनी से शहर नहाया हुआ है। ग्राहकों के उत्साह को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। धनतेरस और दिवाली पर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा, ऑटोमोबाइल से लेकर किराना तक करीब सात सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
2 of 13
दिवाली पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों, मोबाइल फोन, एलईडी आदि के लिए बुकिंग भी खूब है। सोने-चांदी के अलावा इस बार डायमंड के नए डिजायन के आभूषणों की खूब मांग है। शहरवासी दिवाली का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार में सोमवार को ग्राहकों भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
3 of 13
दिवाली पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
बाजार गंज, टाउनहॉल, जीएमडी रोड, अमरोहा गेट, मंडी चौक, बुध बाजार से लेकर लाइनपार, नवीन नगर, हरथला और मझोला में भी दोपहर से ही बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंचे। शोरूम से लेकर दुकानों के बाहर तक स्टॉल लगे हैं और अस्थायी दुकानें भी हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खासा सजाया है।
ग्राहक सहालग का पैकेज अभी बुक करवा रहे हैं। ऑफर्स में तीन साल की वारंटी चल रही है। इसके अलावा इंश्योरेंस तक दिया जा रहा है। वॉशिंग मशीन की एक्सक्लूसिव रेंज उतारी है। इसकी कीमत तीन लाख तक है। नए मॉडल की वॉशिंग मशीन को वॉश टॉवर कहते हैं। इसमें एक साथ कपड़े धोने और सुखाने का प्रयोग कर सकते हैं। टीवी और फ्रीज की भी काफी मांग है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल बाजार में 20 फीसदी का उछाल है। - आशीष सिंघल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
स्टील के अलावा कांसा और पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी है। प्लेन बर्तनों के बजाय लेजर प्रिंट के बर्तनों की ज्यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा पीवीडी गोल्ड (पीतल से ज्यादा सोने की चमक देता है) के बर्तन खूब बिक रहे हैं। पूजा के आयटम में लोटे, घंटी की अच्छी मांग रही है। उपहार में देने के लिए तीन सौ रुपये से एक हजार रुपये तक के बर्तन, लेमन सेट छह सौ रुपये से तीन हजार रुपये के बीच की मांग है। कारोबार पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी बढ़ा है। - अखिल गुप्ता, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
6 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहक दस ग्राम तक की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। मॉर्डन डिजायन, अमेरिकन डायमंड की काफी अच्छी मांग है। इसके अलावा ज्यादातर ग्राहक निवेश के लिहाज से सोना खरीद रहे हैं तो उसमें वह प्लेन सोने से बनी रिंग, नेकलेस प्रमुख हैं। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता से भी ग्राहकों ने बुकिंग करवाई है। उपहार में देने के लिए चांदी के ग्लास, प्लेट, लक्ष्मी-गणेश भगवान की मूर्तियां, दीये की भी अच्छी बिक्री है। - देवनंदन अग्रवाल, सराफा कारोबारी
धनतेरस के लिए करीब ढाई सौ गाड़ियों की बुकिंग हैं। इसके अलावा लगभग चार सौ गाड़ियों के बिकने की संभावना है। 125 सीसी की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। ग्राहकों को 90 हजार से एक लाख रुपये तक की गाड़ियां पसंद हैं। स्कूटी की भी मांग है। पिछले वर्ष की अपेक्षा 30 फीसदी बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। - राहुल कपूर, स्वामी, बाइक शोरूम
विज्ञापन
7 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाजार नहीं जाएंगे वाहन
धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में तीन दिन के लिए सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। मंगलवार दोपहर दो बजे से बृहस्पतिवार की रात तक गुरहट्टी चौराहे से टाउनहॉल की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा। इसी तरह इंपीरियल तिराहा से बुधबाजार की ओर जाने वाले वाहनों को हिंदू कॉलेज के सामने ही रोक दिया जाएगा।
8 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद चौराहे से मंडी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को जीआईसी चौराहे से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। खरीदारी करने बाजार जाने वाले लोगों के वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भारी वाहनों की नो एंटी का समय सुबह साढ़े पांच बजे से देर रात दो बजे तक रहेगा।
9 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
गुरहट्टी चौराहा से टाउनहाॅल की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। चार पहिया वाहनों के लिए मंडलायुक्त कार्यालय के पास और जेल के पास खाली पड़ी जगह में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए घास मंडी जैन धर्मशाला में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
10 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद से शहर के मुख्य बाजारों में सभी तरह के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। लोगों को बाजार में आने-जाने में कोई समस्या न हो। इसके लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वह अपने वाहन पार्किंग में ही खड़ा कर खरीदारी करने जाएं। रूट डायवर्जन 31 अक्तूबर की रात तक लागू रहेगा। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात
11 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के उत्साह में ट्रेन-प्लेन सब फुल
सार्वजनिक यातायात पर दिवाली व छठ पूजा के उल्लास का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। ट्रेनों से लेकर विमान तक सभी में सीटें फुल हो गई हैं। 20 नवंबर तक बंपर बुकिंग के कारण सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट जारी हो गई है। लखनऊ के लिए विमान का किराया 4000 रुपये तक पहुंच गया है।
12 of 13
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों के लिए शहीद, श्रमजीवी, किसान, बेगमपुरा, गरीबरथ, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों में लखनऊ व बनारस तक जाने के लिए भी सीटें खाली नहीं हैं। इसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ जमा हो रही है। स्लीपर तो छोड़िए फर्स्ट एसी तक अनारक्षित यात्रियों की भरमार है।
दिवाली पर सजा मुरादाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे यात्रियों पर रेलवे जुर्माना लगा रहा है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक मुरादाबाद से काउंटर व ऑनलाइन बुकिंग मिलाकर रोजाना 3500 यात्री टिकट खरीदते हैं। त्योहार के सीजन में बुकिंग का आंकड़ा 4500 के पार निकल गया है।