रामपुर में घरेलू विवाद के बाद ट्रैक पर पहुंचे दंपती और छह साल बेटी की बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दंपती को ट्रैक पर नोकझोंक करता देख मौके पर पहुंचे की मैन ने उनके नौ साल के बेटे को किसी तरह से बचा लिया।
इस कोशिश में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पनवड़िया फाटक के पास नई बस्ती के निवासी सतपाल (40) दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। होली पर सतपाल बुधवार की रात रामपुर आया था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
बात इतनी बढ़ गई कि बृहस्पतिवार दोपहर सतपाल ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर पहुंच गया। उसके पीछे उसकी पत्नी रिंकी (38) बेटी प्रियांसी (6) और बेटे निर्भय (9) को लेकर ट्रैक पर पहुंच गई। दोनों के बीच ट्रैक पर ही नोकझोंक हो रहा था। यह देखकर रेलवे स्टेशन पर तैनात की मैन मक्खन सिंह उनको ट्रैक से हटाने से पहुंच गया। तभी बरेली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन आती दिखी।
विज्ञापन
2 of 8
ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटी प्रियांशी की मौत के बाद घटना स्थल का मुआयना करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
मक्खन सिंह ने सतपाल को हटाने की कोशिश की, लेकिन उसने मक्खन का कॉलर पकड़ लिया। ट्रेन नजदीक आने पर मक्खन सिंह ने निर्भय का हाथ पकड़कर खींच दिया। इतने में ट्रेन आ गई। टक्कर लगने से मक्खन और निर्भय दूर छिटककर जा गिरे,जबकि सतपाल उसकी पत्नी रिंकी और बेटी प्रियांसी उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी ने सतपाल के भाइयों को इस घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 8
ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटी प्रियांशी की मौत के बाद घटना स्थल का मुआयना करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
उजड़ गया पूरा परिवार
रामपुर में दंपती के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पूरा परिवार ही खत्म हो गया। इस घटना में बचे नौ साल के बेटे निर्भय की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया फाटक के पास नई बस्ती में रहने वाला सतपाल दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वह वाहन चलाने का काम भी करता था। सतपाल पत्नी रिंकी, नौ साल के बेटे निर्भय और छह साल की बेटी प्रियांशी के साथ पनवड़िया नई बस्ती में रहता था। घर से चंद कदम दूरी पर ही रेलवे ट्रैक है। होली के मौके पर सतपाल बुधवार रात ही दिल्ली से घर आया था।
4 of 8
ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटी प्रियांशी की मौत के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
निर्भय को की-मैन मक्खन ने खींचा
घर आने के बाद सतपाल का पत्नी रिंकी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सतपाल ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर चला गया। उसके पीछे उसकी पत्नी रिंकी भी बेटी प्रियांशी और बेटा निर्भय लेकर ट्रैक पर पहुंची। यहां पर भी इन लोगों का विवाद होना बताया जा रहा है। इस बीच अचानक ट्रेन आ गई और तीनों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसमें तीनों की मौत हो गई, जबकि बेटे निर्भय को की-मैन मक्खन ने खींच लिया, जिसमें यह दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सतपाल तीन भाई थे, जिसमें दो भाई अलग-अलग अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटी प्रियांशी की मौत के बाद घटना स्थल का मुआयना करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
पति-पत्नी के विवाद से बेखबर थे दोनों भाई और पड़ोसी
सूचना के बाद भाई भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निर्भय को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह अभी माता पिता और बहन की मौत से अंजान है। सतपाल ने परिवार के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या क्यों की, इस सवाल का उत्तर न तो उनके आस पड़ोसी दे पा रहे हैं और न ही उनके दोनों भाई-भतीजे व अन्य लोग। फिलहाल, इस घटना से सतपाल के पड़ोसी एवं मोहल्ले के लोग अचंभित हैं। रेलवे ट्रैक पर सतपाल और उनकी पत्नी के साथ बच्ची की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटी प्रियांशी की मौत के बाद घटना स्थल का मुआयना करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
पत्नी से विवाद करते-करते सतपाल बच्चों को लेकर मरने के लिए ही ट्रैक पर पहुंचे थे। गनीमत रही की-मैन ने एक बच्चे को बचा लिया है। घरेलू कलह में रेलवे ट्रैक पर पत्नी, बच्चे के साथ आत्महत्या करने वाले सतपाल अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके भाइयों में सबसे बड़े ओमपाल और छोटे भाई महिपाल हैं। बड़े भाई का घर पहाड़ी गेट पर, जबकि छोटे भाई महिपाल का परिवार शाहबाद गेट पर रहता है।
विज्ञापन
7 of 8
ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले सतपाल और रिंकी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सतपाल को मिला था प्रधानमंत्री आवास
बताते हैं कि सतपाल की पत्नी रिंकी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत था। कुछ माह पहले ही नया आवास बनाया गया था। बताते हैं कि इसी आवास में ही पूरा परिवार रहता है।
रामपुर में ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ निर्भय
- फोटो : संवाद
होली स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से दंपती और बच्ची की माैत हुई है। घरेलू कलह की वजह से पहले सतपाल ट्रैक पर आया और उसके पीछे उसकी पत्नी और बच्चे भी आ गए थे। की मैन ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन वह सिर्फ एक बच्चे को बचाने में कामयाब हो सके।-मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी