फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीं से आसमां तक ड्रोन से पत्थरबाजों की तलाश, सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें, अधिकारी भी हैरान

Sat, 18 Apr 2020 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
ड्रोन से पत्थरबाजों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नवाबपुरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले बाकी आरोपियों और उनके ठिकाने को तलाशने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सड़क के साथ आसमान तक से इनकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर इनकी तलाश की तो कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं।
 
विज्ञापन

2 of 6
ड्रोन से पत्थरबाजों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन की फुटेज में पुलिस को नवाबपुरा से लेकर चक्कर की मिलक तक कई छतों पर ईंट पत्थर रखे दिखाई दिए हैं। पुलिस ने अब इन घरों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। तस्वीरों की तस्दीक की जाएगी कि ये ईंट पत्थर मकान निर्माण के लिए रखे गए हैं या इन्हें इकट्ठा करने का मकसद कुछ और है।
 
विज्ञापन

3 of 6
घर की छत पर रखे पत्थर - फोटो : अमर उजाला
नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में हाजी नेक वाली मस्जिद के पास बुधवार दोपहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर छतों से पथराव कर दिया गया था। इसमें डाक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। इस घटना ने मुरादाबाद को पूरे देश में बदनाम किया। तब से पुलिस अधिकारी फोर्स को लेकर लेकर हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।
 

4 of 6
ड्रोन उड़ाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सात महिलाओं समेत 17 आरोपी सलाखों में पहुंच चुके हैं। पुलिस जांच और लोगों से पूछताछ के बाद सामने आया कि ज्यादातर हमलावर रामगंगा नदी की ओर भागे थे। नदी से होते हुए चक्कर की मिलक में जाकर छिप गए हैं। इसलिए गुरुवार देर रात भी पुलिस ने चक्कर की मिलक में इनकी तलाश की। 
 
विज्ञापन

5 of 6
ड्रोन उड़ाते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह से ही एएसपी दीपक भूकर और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस ने चक्कर की मिलक में ड्रोन से छतों की तलाश की। सड़क से लेकर गलियों और घर से लेकर छत सब कुछ चेक किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दौलत बाग, नवाबपुरा, और लालबाग में भी ड्रोन से निगरानी की है। ड्रोन कैमरे की फुटेज में कुछ छतों पर ईंट पत्थर रखे दिखाई दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पथराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन मकानों को चिह्नित कर रही है। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिन छतों पर ईंट पत्थर दिखाई दिए हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इन मकानों के मालिकों से पूछताछ की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें