मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मझोला थाने की पुलिस ने चेतन के घर जाकर जानकारी जुटाई की जिस समय चेतन सैनी ने छत से छलांग लगाई थी उस समय कौन कौन छत पर मौजूद थे। भाजपा के मंडल मंत्री एवं चेतन के भाई विजेंद्र सैनी ने पुलिस को जानकारी दी कि उस वक्त चेतन सैनी की पत्नी चंचल के अलावा वह स्वयं, उनकी पत्नी मोना, चेतन का बेटा अभि और बेटी आरोही भी मौजूद थी। पुलिस ने विजेंद्र सैनी और परिवार के अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। वीडियो बनाने के बाद पुलिस टीम वापस चली गई।