यूपी के मुरादाबाद में पुलिस चौकी के पास कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कुछ समय बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर कहा कि बदला ले लिया है। कई राउंड फायरिंग की, पीठ में तीन गोलियां लगीं हैं। घर के सामने ही हमला हुआ है।
मुरादाबाद के कुंदरकी नगर में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे तरावीह पढ़कर घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य के देवर एवं टायर कारोबारी मो. अनीस (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें पीठ में तीन गोलियां मारी गई हैं।
वारदात के बाद हत्या के आरोपी मो. फरमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद कहा कि उसने हत्या कर अपना बदला ले लिया है। उसने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि उसने इससे तीन गोलियां मारी हैं। चुनाव की रंजिश में इसे अंजाम देने की बात की है।
विज्ञापन
2 of 9
कुंदरकी में अनीस की हत्या और हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
कुंदरकी के ब्लॉक के पास रहने वाले मो.अनीस टायर कारोबारी हैं। इनकी पाकबड़ा में टायर की दुकान है। साथ ही मो. अनीस के चचेरे भाई हाजी रफी की पत्नी मेहजबी वार्ड नंबर 23 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
3 of 9
गोली मारने का आरोपी
- फोटो : संवाद
तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे थे कारोबारी
मो. अनीस शुक्रवार की शाम ताज महल बिल्डिंग के पास मदरसे में तरावीह की नमाज पढ़ने को गए थे। शाम करीब सवा नौ बजे से लौट रहे थे। इसी दौरान घर के सामने हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं और कुछ ही मिनट वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। जिसमें कारोबारी के तीन गोलियां लगीं।
4 of 9
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
घर के सामने ही कारोबारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्राइम सीन को कवर किया और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर बिखरा खून और दो चप्पलों से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
हत्या के कुछ घंटे बाद कातिल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
टायर कारोबारी अनीस की हत्या के चंद घंटों बाद ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक अपना नाम मो. फरमान बताया है। फरमान का कहना कि उसने ही अनीस की हत्या की। जिसके तीन चार गोलियां मारी हैं।
विज्ञापन
6 of 9
कुंदरकी में वारदात
- फोटो : संवाद
पिता को जान से मारने की दी थी धमकी
फरमान ने यह भी बताया कि उसके पिता अनीस के रिश्तेदार का ट्रक चलाते हैं। नगर में ताज महल बिल्डिंग पर चुनाव में अनीस ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया था और कमरे में बंद करके मारपीट की थी। साथ ही उसे और पिता को जान से मारने की धमकी दी थी और मुझे जान का खतरा था।
विज्ञापन
7 of 9
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
इसलिए मैंने उसको मार दिया है। इस वारदात में उसके परिवार, दोस्तों और करीबियों को परेशान न किया जाए। फरमान ने वीडियो में हत्या में इस्तेमाल हथियार भी दिखाया जिससे उसने गोलियां बरसाईं थीं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
8 of 9
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
भाई और बेटे ने हमलावरों का किया पीछा
कारोबारी अनीस अहमद के कुछ फासले से उनके भाई, बेटा और अन्य लोग चल रहे थे जबकि अचानक हमलावर ने फायरिंग की तो वह दौड़कर भाग आए। जिसके बाद घायल कारोबारी को परिजनों को संभलने में जुटे गए।
पुलिस ने देखे सीसीटीवी कैमरे, कई बंद निकले
जिस स्थान पर हत्या की वारदात हुई है उसके बगल में ब्लॉक कार्यालय, दूसरी साइड में बैंक शाखाएं और पुलिस चौकी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनके में अनेक कैमरे बंद मिले हैं। पुलिस से देर रात में जांच में जुटी रही कि हत्या को कैसे और किसने अंजाम दिया है।